सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

सागर, 11 सितंबर Madhya Pradesh के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के एक आरोपी रवि लखेरा का Police ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. रवि लखेरा के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार बंडा के अस्पताल में चल रहा है . मिली जानकारी के अनुसार Police को रवि लखेरा की तलाश थी वह छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा में शराब दुकान का ठेकेदार भी है.

आरोपी के बरायठा के जंगल में होने की सूचना पर Police ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी ने Police पर ही गोली चला दी. जवाब में Police ने फायरिंग की तो वह रवि लखेरा के पैर में लगी.घायल अवस्था में Police ने उसे गिरफ्तार कर बंडा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. दरअसल सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.इस मामले में Government ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

Chief Minister मोहन यादव भी प्रभावितों के बीच पहुंचे थे और उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इस मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है और उसी क्रम में अब रवि लखेरा Police की गिरफ्त में आया है . Chief Minister के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के तहत Thursday को तीन आरोपियों के पांच अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया था और इस तरह की कार्रवाई आगे भी प्रस्तावित है.

बताया गया है कि सागर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में पड़ोसी राज्यों से शराब की सप्लाई की जाती है और इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है जिस पर प्रशासन की नजर है. वहीं, रवि केउत्तर प्रदेश से संपर्क होने की बात कही जा रही है.

एसएनपी/पीएम