
सहारनपुर, 18 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार हो गई. नागल थाना क्षेत्र के बेलड़ा गोल चक्कर के पास Sunday की सुबह नियंत्रण खोने के बाद थार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि थार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार साहिल, राहुल और सक्षम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. पांचों युवक आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे.
हादसे की सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. नागल थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई.
जानकारी के मुताबिक, आगरा के रहने वाले पांचों युवक मसूरी घूमने के लिए Saturday शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से थार में निकले थे. कार हेमंत चला रहा था. रास्ते में नागल थाना क्षेत्र के बेलड़ा गोल चक्कर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अचानक किस वजह से कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराई, इसकी जानकारी नहीं है. घायल सचिन के मुताबिक, जब उसकी आंख खुली तो खुद को सड़क पर पड़ा पाया. इसके बाद उन्हें पता चला कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उनके साथियों में से कुछ की मौत हो गई है.
डिवाइडर से टकराने के बाद थार को काफी नुकसान पहुंचा. सूचना पर पहुंची Police ने घायल सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. दोनों का सहारनपुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया, “Sunday सुबह 4 बजे अस्पताल में पांच लोगों को लाया गया, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल थे. घायलों की हालत स्थिर है. ऐसा नहीं लगता कि इसमें शराब का कोई मामला है क्योंकि यह घटना सुबह 4 बजे हुई थी. हो सकता है कि ड्राइवर को नींद आ रही हो, जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो लोग घायल हुए हैं.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content