सहारनपुर में कुआं मिलने पर बोले अवधेश प्रसाद, खुदाई में पुरानी चीजें निकलना कोई नई बात नहीं

अयोध्या, 8 सितंबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने सहारनपुर में कुआं मिलने, सपा के नए ड्रेस कोड और बाबा बागेश्वर की बंगाल के लोगों से मांस-मछली न खाने की अपील पर से बातचीत की.

से बातचीत करते हुए सहारनपुर में कुआं मिलने को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा, “ये पुरानी चीजें हैं और खुदाई से क्या-क्या निकलता है, इसमें देखना क्या है. हम लोगों के यहां भी कुआं था. शुरुआती दिनों में हम लोग भी कुएं का पानी पीते थे, नहाते थे और चरखी लगाते थे. कुएं का पानी बड़ा ठंडा रहता था. आज कहीं भी कुआं नहीं है. उसका स्थान हैंडपंप ने ले लिया है. Prime Minister ने हैंडपंप को नकार दिया है. जल जीवन मिशन के अंतर्गत बड़ी-बड़ी टंकियां पूरे देश में लगाई गई हैं. जो भ्रष्टाचार का केंद्र हैं.”

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा, “किसी भी गांव में जन जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर जल कहीं नहीं है. सड़कें खोद दी गई हैं, सड़ी-गली पाइप डाली गई है. बड़े पैमाने पर कमीशन खोरी की गई है. केंद्र में हमारी Government आएगी तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारे समाज की जो परंपराएं और मान्यताएं हैं, उनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए. मान्यताओं और परंपराओं का आदर करना चाहिए.

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि महीने में चार बार Chief Minister अयोध्या आते हैं, लेकिन आज ऐसे वक्त पर आ रहे हैं जब भगवान श्री राम के चढ़ावे में चोरी की गई है. इस देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है. महंगाई चरम सीमा पर है, चीनी का दाम 70 रुपए प्रति किलो है. वे ऐसे समय अयोध्या आ रहे हैं जब गोशालाओं में गो माता की स्थिति खराब है.

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि यूपी में आज एक नई परिपाटी हो गई है. एसडीएम कोर्ट आदेश करेगा और Police डंडा लेकर खाली कराने पर जुट जाती है. कभी आर्य समाज तो कभी हिंदू परिषद की बात की जाती है. सनातन हमेशा न्यायप्रिय होता है. आर्य समाज हमेशा न्यायप्रिय है. आर्य समाज न तो अन्याय सहता है और न तो अपने पड़ोसियों पर अन्याय करने देता है.

एसडी/