
Mumbai , 20 अक्टूबर . भजन सम्राट अनूप जलोटा ने Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई हालिया फायरिंग की घटना पर दुख जताया. उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए.
भजन गायक अनूप जलोटा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि काले हिरण शिकार विवाद को लेकर आहत हुए बिश्नोई समुदाय से सलमान की माफी ही इस दुश्मनी को खत्म करने का एकमात्र तरीका है. उन्होंने कहा, “इस घटना के बारे में पता चलने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ. इसे रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए.”
गायक ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस बात पर जोर दिया था कि बिश्नोई समाज को जो गहका दुख पहुंचा था, उसे दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “मैंने यह बात पहले भी कही थी कि यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज से माफी मांगी जाए, नहीं तो यह तकलीफें लोगों को आती रहेंगी. जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उन्हें नुकसान पहुंचेगा, उनके परिवारों को भी तकलीफ होगी.”
उन्होंने आगे कहा कि सलमान को इस मामले को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा, “तो क्यों न इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने का एक पक्का फैसला लिया जाए? मैं यही चाहता हूं.”
गायक की यह टिप्पणी Mumbai के जुहू इलाके में Sunday की शाम को टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद नए सिरे से बढ़े तनाव के बीच आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और टाइगर के फुटबॉल मैच खेलकर निकलते ही उनकी कार पर फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक राहगीर को गोली लग गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
–
एनएस/डीकेपी
Skip to content