सरदार पटेल ने निजी काम के लिए सरकारी गाड़ी इस्तेमाल करने से किया था इनकार, रिश्तेदार ने सुनाया किस्सा

New Delhi, 31 अक्टूबर . राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के रिश्तेदार भूपेंद्र मनुभाई पटेल ने उनसे जुड़ा एक ऐसा प्रसंग साझा किया है, जो सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर उनके सिद्धांतों को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने निजी काम के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था. उनका स्पष्ट मानना था कि सरकारी वाहन का इस्तेमाल केवल सरकारी काम के लिए ही होना चाहिए और जनता के पैसे को निजी कार्यों पर खर्च नहीं किया जाना चाहिए.

भूपेंद्र मनुभाई पटेल ने ‘मोदी स्टोरी’ पर जारी एक वीडियो में यह किस्सा साझा करते हुए Prime Minister Narendra Modi से जुड़ा अपना अनुभव भी बताया. उन्होंने कहा कि जब Narendra Modi का एक कार्यक्रम था, उस दौरान उन्होंने उनके परिवार से मुलाकात की थी. परिवार को उम्मीद भी नहीं थी कि Prime Minister उन्हें याद करेंगे और मिलने के लिए बुलाएंगे. उन्होंने कहा, “सच पूछिए तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि नरेंद्र भाई हमको याद करेंगे. लेकिन उन्होंने हम सबको बुलाया. छोटी-छोटी बातों का भी नरेंद्र भाई ने ख्याल रखा.”

भूपेंद्र मनुभाई पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को दिए गए सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें अब तक इतना बड़ा सम्मान किसी ने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के कार्यों और उनकी दूरदृष्टि से Prime Minister Narendra Modi काफी प्रभावित हैं. उनके मुताबिक, सरदार पटेल में जिस तरह की दूरदृष्टि थी, वैसी ही दूरदृष्टि Prime Minister Narendra Modi में भी दिखाई देती है.

इस दौरान उन्होंने बारडोली सत्याग्रह से जुड़े सरदार पटेल के एक पुराने प्रसंग का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि बारडोली सत्याग्रह के दौरान एक व्यक्ति सरदार पटेल के करीबी रहे थे. एक बार सरदार पटेल दिल्ली में अपनी सरकारी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. तभी रास्ते में उनकी नजर उस व्यक्ति पर पड़ी. उन्होंने तत्काल ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा और उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया.

सरदार पटेल ने उनसे पूछा कि वह दिल्ली कैसे आए हैं. इस पर उन्होंने बताया कि वह घूमने के लिए आए हैं. इसके बाद सरदार पटेल उन्हें अपने घर ले गए और दो दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग स्थानों की सैर कराई. जब उस व्यक्ति ने वापस जाने की इच्छा जताई तो सरदार पटेल ने उनके लिए एक निजी टैक्सी की व्यवस्था कराई. इस पर उस व्यक्ति ने उनसे सवाल किया कि जब उनके पास अपनी गाड़ी मौजूद है तो टैक्सी क्यों मंगाई जा रही है?

भूपेंद्र पटेल के मुताबिक, इस सवाल पर सरदार पटेल ने स्पष्ट जवाब दिया कि उनके पास जो गाड़ी है, वह Government की है और उसका इस्तेमाल केवल सरकारी काम के लिए किया जा सकता है. उन्होंने निजी काम के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया. भूपेंद्र पटेल ने बताया कि सरदार पटेल ने कभी भी निजी काम के लिए सरकारी धन का एक पैसा तक खर्च नहीं किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi भी सार्वजनिक धन के निजी इस्तेमाल को लेकर इसी तरह का विचार रखते हैं.

–

डीएससी