
New Delhi, 31 अक्टूबर . राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर New Delhi में ‘एकता दौड़’ का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार साहब का जीवन हर युवा के लिए त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है.
अमित शाह ने कहा कि Narendra Modi जब से Prime Minister बने हैं, तब से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को नई दिशा दी, बल्कि स्वतंत्र India की भौगोलिक एकता को भी मजबूत आधार प्रदान किया. उन्होंने विभिन्न रियासतों और राज्यों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया. आज India का जो अखंड स्वरूप हमारे सामने है, उसके निर्माता सरदार पटेल थे.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने India के भौगोलिक, Political और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए न केवल सफल प्रयास किया, बल्कि India को एक सूत्र में पिरोया. एक समय था, जब हमें आजादी मिली, तब दुनियाभर के Political पंडित कहते थे कि आजादी के बाद India बिखर जाएगा, लेकिन सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वह करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था. उन्होंने एक अखंड India की रचना की. आज सरदार पटेल की संकल्पना से बना India दुनिया के सामने गौरव के साथ खड़ा है.
अमित शाह ने कहा कि इसी साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर अब नशामुक्त देश की दिशा में आगे बढ़ गया है. आज सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मैं देशभर के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हमने जो लक्ष्य रखा है, 31 दिसंबर 2029 तक देश को संपूर्ण रूप से नशे से मुक्त करने का, उसे पूरा करें.
Prime Minister ने जो विकसित India की कल्पना की है, उसका पहला चरण नशामुक्त India है. पीएम मोदी के कार्यकाल में कई निर्णायक काम हुए हैं, जिनमें धारा 370 हटाना, कश्मीर को हमेशा के लिए India के साथ जोड़ना, देश से नक्सलवाद समाप्त करना, एक देश, एक कर प्रणाली लागू करना शामिल है. इसके साथ ही कई और बड़े काम हुए हैं.
अमित शाह ने कहा कि देश में भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता हमारी कमजोरी नहीं, हमारी मजबूती है. यही सरदार पटेल का संदेश था. सोमनाथ के मंदिर के निर्माण की कल्पना भी सरदार पटेल ने की थी. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर India देश को विश्व की अंतरराष्ट्रीय तालिकाओं में प्रथम स्थान की दिशा में आगे ले जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को कई वर्षों तक India ने उचित सम्मान नहीं दिया. कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल को भुलाने का काम किया. जब Narendra Modi Gujarat में Chief Minister बने, तब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में गगन को छूने वाली प्रतिमा बनाकर सरदार पटेल के व्यक्तित्व को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करने का काम किया.
पीएम मोदी आज वहीं से देशभर की Police की परेड की सलामी लेकर आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाले हैं. आज देशभर में राष्ट्रीय एकता दौड़ होने वाली है.
इसके बाद संबोधन के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई.
–
एएस
Skip to content