
Lucknow, 14 अक्टूबर . Samajwadi Party के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर एक और मुकदमा दर्ज किए जाने, पार्टी के विधायकों के भाजपा में शामिल होने, Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बरेली में दिए गए बयान और इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भाजपा Government पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया.
आजम खान पर एक और मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर उदयवीर सिंह ने कहा कि पिछले दस से बारह वर्षों से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है. आजम खान Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और पार्टी के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. खान की Political भूमिका को कमजोर करने और उन्हें बदनाम करने के लिए अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. उदयवीर सिंह ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियां विपक्ष के मजबूत नेताओं को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं.
असदुद्दीन ओवैसी की ओर से सैफई में मेडिकल और स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाने, जबकि आजमगढ़ को इससे वंचित रखने का सवाल उठाए जाने पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि आजमगढ़ में भी मेडिकल कॉलेज सहित कई विकास कार्य हुए हैं. उन्होंने चीनी मिल और हवाई पट्टी जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन परियोजनाओं में Samajwadi Party की Governmentों का योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की विकास संबंधी सोच के तहत भविष्य में आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश में विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे.
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और एक अन्य विधायक के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उदयवीर सिंह ने कहा कि पार्टी इन नेताओं को उनके Political आचरण के कारण पहले ही निष्कासित कर चुकी है. उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं को जिताने में भूमिका निभाई थी.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बरेली में कहा था कि 2017 से पहले त्योहारों के दौरान दंगे होते थे, जबकि अब दंगाई जेल में हैं. इस पर उदयवीर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम योगी को विकास, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और मजदूरों की समस्याओं, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन सवालों से ध्यान हटाने के लिए समाज को बांटने वाले बयान दिए जाते हैं.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दुर्गा और काली बनने, लेकिन बुर्के वाली नहीं बनने संबंधी बयान पर भी सपा प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश लोकतंत्र और संविधान से चलता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए.
अखिलेश यादव के भाजपा पर भगवान के पैसे चुराने और डॉक्टरों का हक छीनने संबंधी बयान के संदर्भ में उदयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से शासनादेश जारी करने का वादा किया था, लेकिन Government अपना वादा पूरा नहीं कर सकी. उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, नौजवान, छात्र, डॉक्टर और वकील सहित विभिन्न वर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
कांग्रेस मुख्यालय में जूते-चप्पल चलने का वीडियो सामने आने के मामले में उदयवीर सिंह ने इसे कांग्रेस का आंतरिक प्रशासनिक मामला बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर इसकी जांच कर समस्या का समाधान करेगी और इस पर सपा की ओर से टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है.
राहुल गांधी के इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन नहीं रुकने संबंधी बयान पर उदयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव भी आंदोलन जारी रखने की बात कह चुके हैं. संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष जारी रहेगा. आंदोलन की आगे की दिशा सामाजिक और Political परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस आरोप पर कि इंडिया गठबंधन एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बचाना चाहता है, उदयवीर सिंह ने कहा कि किसान और छात्र आंदोलनों के दौरान भी प्रदर्शनकारियों को घुसपैठिया, देशद्रोही और आतंकवादी कहे जाने के आरोप लगाए गए थे. उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब गृह मंत्री को क्यों देना पड़ रहा है. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है.
–
Skip to content