
Mumbai , 17 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने पी. चिदंबरम के Government बदलने वाले बयान और प्रशांत भूषण के वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में Government जनता चुनती है और अगला आम चुनाव 2029 में है, फिर हिंसा और खून-खराबे के जरिए Government बदलने की बात क्यों की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रशांत भूषण और नेहा बोरा जैसे लोगों का दामन थाम रखा है, जिससे लगता है कि कांग्रेस देश में हिंसा चाहती है.
तुहिन सिन्हा ने कहा, “पी चिदंबरम पूछ रहे हैं कि Government बदलने में क्या दिक्कत है. मैं साफ कर दूं. लोकतंत्र में Governmentें लोग चुनते हैं और चुनाव के जरिए बदलती हैं. अगला आम चुनाव 2029 में होना है, तो अभी से Government बदलने का सपना क्यों देख रहे हैं?”
प्रशांत भूषण के वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण का एक ऑडियो क्लिप, जिसमें उन्होंने Government बदलने की बात कही थी, कथित तौर पर दो दिन पहले ही सामने आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि खून-खराबे और हिंसा के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई खून-खराबे के जरिए Government बदलने की वकालत कर रहा है, तो मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं. किस बेचैनी ने उन्हें ऐसे लोगों का बचाव करने और उन्हें पनाह देने पर मजबूर किया है? क्या कांग्रेस पार्टी के पास कोई असली नेता नहीं बचा है?
उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी ने प्रशांत भूषण का दामन थामा है और दूसरी तरफ नेहा बोरा का. नेहा बोरा का सपना है कि India में बांग्लादेश और नेपाल जैसा घटनाक्रम हो. जब कांग्रेस ऐसे लोगों का समर्थन करती है, दामन थामती है, तो कहीं ना कहीं ऐसा प्रतीत होता है कि ये कांग्रेस का ही एजेंडा है, कांग्रेस देश में हिंसा, खून-खराबा चाहती है. कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से Government बनाने में जनता का भरोसा खो चुकी है.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक Chief Minister भगवंत मान को फ्रांस Government से कोई आधिकारिक न्योता नहीं मिला. दूसरी बात यह दौरा उनके जन्मदिन के साथ हो रहा है और उनकी पत्नी भी उनके साथ हैं, जो आमतौर पर आधिकारिक दौरों के दौरान नहीं होता है.
उन्होंने कहा कि इससे दौरे के समय पर सवाल उठते हैं, खासकर तब जब पंजाब ड्रग्स से जुड़े गंभीर मुद्दों, कई हत्याओं, और नशे की लत से जूझ रहे युवाओं की बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं और चुनाव भी पास आ रहे हैं. भगवंत मान की गैरमौजूदगी की तुलना राहुल गांधी से की जा रही है, जो बिहार चुनाव से पहले पिछले अक्टूबर में दो हफ्ते के लिए दक्षिण अमेरिका गए थे.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने, टीवीके के चीफ और तमिलनाडु के Chief Minister विजय भी अमेरिका गए थे और इस दौरे को आधिकारिक दौरा बताया था, हालांकि उनके जारी शेड्यूल में कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था.
–
Skip to content