‘सरकार पर जनता का भरोसा खत्म,’ सपा में दूसरे दल के नेताओं के शामिल होने पर बोले अवधेश प्रसाद

New Delhi, 26 अक्टूबर . Lucknow में Samajwadi Party में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है. इसको लेकर Samajwadi Party के सांसदों ने प्रदेश Government पर निशाना साधा है और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर बात की है.

Samajwadi Party में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कई दलों के नेता आज Samajwadi Party में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान Government से आम लोगों का विश्वास उठ गया है. चाहे युवा हो, चाहे किसान हो, चाहे व्यापारी हो, सभी वर्ग निराश हैं.

अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज अगर किसी पर जनता का भरोसा बढ़ा है तो केवल एक ही नेता पर, जिनका नाम अखिलेश यादव है. इसलिए उनकी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी तादाद में लोग Samajwadi Party में शामिल हो रहे हैं.

Samajwadi Party के सांसद नीरज मौर्य ने भी इस जॉइनिंग पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है. उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस बदलाव के लिए पूरे राज्य से लोग सपा से जुड़ रहे हैं. उनका स्वागत है.

मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर भी सपा सांसद नीरज मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि वह बहुत आक्रोश में यह बात कह गए. कोई भी ऐसी बात नहीं की जानी चाहिए.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर कि Samajwadi Party में मुसलमानों का सम्मान नहीं होता है, सपा सांसद ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, “वह क्या कर रहे हैं, क्या नहीं कर रहे हैं, मुझे नहीं पता. लेकिन आज उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है. अगर वह भी चाहते हैं कि बदलाव हो और भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहते हैं, तो उन्हें उत्तर प्रदेश में बिना किसी शर्त के Samajwadi Party का साथ देना चाहिए.”

सपा के साइकिल बांटने के कार्यक्रम को प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि Government और प्रशासन अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है. अगर साइकिल बांटी जा रही है तो इसमें क्या बुराई है. आप भी बांटिए, आपको कौन रोक रहा है. लेकिन वे डरे हुए हैं, वे जान रहे हैं कि बदलाव हो रहा है. इसलिए गलत रास्ते से लोगों के कार्यक्रमों को निरस्त करना और हमारे लोगों को परेशान करना उनकी आदत बन गई है.

1 नवंबर को प्रस्तावित विपक्ष की रैली और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर लगे पोस्टरों पर सांसद ने कहा कि Samajwadi Party का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में है और हम लोग उत्तर प्रदेश में Government बनाने के लिए काम कर रहे हैं. सीटों का बंटवारा राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा. दोनों पार्टियों का नेतृत्व बैठकर तय करेगा.

–

पीआईएम/एएस