सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, हमलावर विपक्ष ने कहा-साजिश कामयाब नहीं होगी

New Delhi, 27 नवंबर . संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर सदन में हंगामा होने के आसार दिखाई देंगे. विपक्ष परिसीमन बिल के मुद्दे पर लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है.

से बातचीत में कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि समय की मांग है कि नियमित शीतकालीन सत्र बुलाया जाए लेकिन Government विशेष सत्र बुलाकर भद्दा मजाक कर रही है. परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. उन्होंने कहा कि नियमित सत्र होगा तो कई बिलों पर चर्चा होगी. विशेष सत्र बुलाने के पीछे Government का अहंकार दिखता है लेकिन जिस साजिश के तहत यह सत्र बुलाया गया है, कभी भी सफल नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर Union Minister किरेन रिजिजू ने Lok Sabha में स्पीकर से विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया. इसके साथ ही सांसदों के खरीद-फरोख्त भी शुरू कर दी गई है. भाजपा अपनी साजिश में कभी सफल नहीं होगी. देश जान चुका है, साजिश रचकर देश को गुमराह कर रहे हैं.

इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि संसद के पटल पर पहले बिल आने दीजिए. अभी तक हमें सिर्फ संसद सत्र के बारे में बताया गया है. बिल में क्या होगा? इस बारे में अभी क्या ही कहा जाए. एक चीज है कि भाजपा के लोग हमेशा वो नहीं करते हैं जो कहते हैं, हमने कई बार देखा है कि इनकी कथनी और करनी में फर्क होता है. जब तक बिल पेश नहीं हो जाता, तब तक इतनी जल्दी क्यों है? मुझे लगता है कि यह सारा ड्रामा उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए रचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक कानून कागज पर नहीं आ जाता, तब तक बात करना ठीक नहीं है.

Himachal Pradesh के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा Government जनता को गुमराह करती है. महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है, परिसीमन का मुद्दा बिल्कुल अलग है और भाजपा दोनों को जोड़कर गुमराह कर रही है. मानसून सत्र खत्म नहीं हुआ, तो इस विशेष सत्र को बुलाने की क्या जरूरत है? मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भाजपा देश में संविधान को खत्म करना चाहती है. चुनी हुई Government को गिराना इनका मकसद रहा है. बंगाल में भाजपा के खिलाफ बोलने वाले सांसद आज उनके साथ क्यों हैं. वे सीबीआई और ईडी का डर दिखाते हैं.

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण को लेकर पहले भी सहमति थी और आज भी है. कानून लेकर आइए और 543 सीटों में से महिलाओं को एक-तिहाई हिस्सा दीजिए. राष्ट्रीय जनता दल और इंडिया गठबंधन को इसमें कोई आपत्ति नहीं है. यह कहना कि आप सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर लगभग 850 कर देंगे तो इसका विरोध है. इसका कोई औचित्य नहीं है. आरक्षण देने के लिए क्या 543 सीटें काफी नहीं हैं और परिसीमन की जरूरत नहीं है.

–

डीकेएम/पीएम