
New Delhi, 20 अक्टूबर . कांग्रेस नेता जय प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. इसके अलावा, उन्होंने Government को घेरते हुए सवाल उठाया कि छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज के इस्तेमाल पर मोहन भागवत क्यों चुप हैं और राहुल गांधी को सदन में बोलने क्यों नहीं दिया जाता?
उन्होंने कहा, “मोहन भागवत क्या कहते हैं, यह सारा देश जानता है कि आज के समय में इस देश में आरएसएस की क्या भूमिका है. Government को पूरी तरह आरएसएस के लोग चला रहे हैं. जनता ने जनादेश भाजपा को दिया है, लेकिन Government का संचालन आरएसएस कर रहा है. आज उसी की वजह से आप यह देखिए कि लोकतंत्र में मोहन भागवत एक संस्था चला रहे हैं, लेकिन देश को चला कौन रहा है?”
उन्होंने कहा कि Prime Minister ने जो वादे जनता से किए थे, उस पर मोहन भागवत क्यों नहीं बोलते? लोकतंत्र में छात्रों के साथ कैसा व्यवहार किया गया. क्या यही आरएसएस और भाजपा का आदर्श है? क्या इस देश में आरएसएस और भाजपा का यही आचरण रहेगा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जाए?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब छात्र-छात्राओं पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया हो, आंसू गैस के गोले छोड़े गए हों, वाटर कैनन का उपयोग किया गया हो, लाठीचार्ज किया गया हो और हमारी छोटी-छोटी छात्राओं को जिस तरीके से अपमानित करने का काम किया गया हो, वह मैं कैमरे पर नहीं कह सकता. हमारे यहां लोहे की सलाखें तक इस्तेमाल की गईं, उनके शरीर पर प्रहार किए गए. क्या यही लोकतंत्र है? यही भाजपा का शासन है?
उन्होंने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी है, विपक्ष की जिम्मेदारी है कि यदि Government निरंकुश और तानाशाह हो जाए, Government अहंकार में डूब जाए, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा होने के नाते प्रदर्शन करना, Government को चेताना और संसद के अंदर अपनी बात रखना, उनका अधिकार है. संसद को आपने पंगु बना दिया है. विपक्ष को चाहिए कि सत्तापक्ष सदन चलाए. उल्टा ये लोग जनता को भ्रमित करते हैं कि विपक्ष सदन नहीं चलने देता. अरे भाई, चलने तो आप नहीं देते.
उन्होंने कहा कि Prime Minister और गृह मंत्री पूरे सत्र सदन में नहीं बैठे. यह कहा गया कि 75 साल में पहली बार Prime Minister को सदन के अंदर सांसदों से खतरा है. तो, फिर देश में क्या होगा? आज देश की हालत क्या है? समाधान निकालिए. राहुल गांधी तो कह रहे हैं कि देश में वोट चोरी हुई है और हम लोग उसके भुक्तभोगी हैं. Haryana में वोट चोरी से Government बनी है. सारा देश जानता है, सारा मीडिया और सभी चैनल कह रहे थे कि Haryana में कांग्रेस की Government बनेगी. लेकिन, हमारे वर्तमान Chief Minister ने एक दिन पहले ही कह दिया था कि सारे इंतजाम कर लिए गए हैं और Government हमारी बनेगी.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि पहले तो Chief Minister जनता को यह बताएं कि कौन से इंतजाम किए गए थे? क्या यही इंतजाम थे? जब राहुल गांधी ने एक साल पहले कहा था कि उस बूथ पर इस तरह वोट पड़े हैं, एक-एक बूथ पर पांच-पांच सौ वोट बढ़ाए गए हैं, वोटर लिस्ट के अंदर गड़बड़ियां हैं, विदेशी महिला के वोट अलग-अलग जगह बनाए गए हैं, तब इन्होंने क्या कहा था? मुझे याद है, उस समय कहा गया था कि राहुल गांधी को शपथ पत्र देना पड़ेगा. वो तो आज भी शपथ पत्र देने के लिए तैयार हैं. क्या आज तक चुनाव आयोग ने Haryana विधानसभा चुनाव का पूरा रिकॉर्ड दिया?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज तक भाजपा की Government ने किसी मुद्दे का समाधान नहीं किया. नीट पेपर का मामला ही देख लीजिए. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का जो मामला था, उसे उठाकर देख लीजिए. जिनके कार्यकाल में लगातार पेपर लीक हुए, उसी व्यक्ति को आज तक दंडित नहीं किया गया. एनटीए में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, केवल एक मंत्री का इस्तीफा हुआ.
–
एबीएम
Skip to content