
देहरादून, 31 अगस्त . उत्तराखंड की कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report दर्ज होने पर भाजपा पर निशाना साधा है. उनका मानना है कि Government असल मुद्दों को जनता से छिपाने के लिए मुकदमे का सहारा ले रही है.
कांग्रेस नेता सुजाता पॉल ने से बातचीत में कहा कि 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली हुई, जिसके बाद ‘शुद्धिकरण’ किया गया. राहुल गांधी ने करीब 20 दिन बाद प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन First Information Report राहुल गांधी के खिलाफ ही दर्ज कर दी गई. इससे Government की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं.
सुजाता पॉल ने कहा कि रैली के बाद वहां पर वास्तव में गंदगी थी तो उसकी सफाई करना प्रशासन या एमसीडी का काम था. इस मामले में कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है तो यह गलत है.
एक अन्य महिला कांग्रेस नेता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान को लेकर देशभर में बहस चल रही है. राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना यह दर्शाता है कि उत्तराखंड में सवाल पूछने वाले को ही आरोपी बनाया जा रहा है.
महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report के शोर के जरिए असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस मुकदमे से डरने वाली नहीं है.
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि Union Minister जेपी नड्डा ने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में क्या कार्रवाई कर रहे हैं. एक तरफ प्रदेश भाजपा यह कह रही है कि ‘शुद्धिकरण’ करने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं और उनका संघ या भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है, जबकि दूसरी ओर इस कार्रवाई का बचाव किया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि यदि ऐसा है तो मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई जा रही है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जो सवाल उठाए हैं, उससे भाजपा असहज हुई है और अब मुद्दे को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश की जा रही है.
महिला कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report में लगाई गई धाराओं को भी गलत बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राहुल गांधी घबराने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी सभी वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते रहेंगे.
एक अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि यह प्रदेश की विडंबना है कि दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए प्रेस वार्ता करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report दर्ज की जा रही है.
महिला कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ राज्य Government एक्शन नहीं लेती है तो कांग्रेस एक बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी.
–
डीकेएम/
Skip to content