
New Delhi, 30 सितंबर . भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और Gujarat के आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) द्वारा अरब सागर में 526 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ने पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी उपलब्धि बताई है.
अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “मोदी Government युवाओं को ड्रग्स की बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. Gujarat एटीएस, इंडियन कोस्ट गार्ड और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों के एक जॉइंट ऑपरेशन में India के ईईजेड (एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन जब्त की गई है. यह नाव लक्षद्वीप से 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और Mumbai से 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में थी.”
गृह मंत्री ने आगे कहा, “इस मामले में पांच Pakistanी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और इसके बड़े नेटवर्क तथा ड्रग्स लेने वालों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है. एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और सहयोग का उदाहरण पेश करते हुए 16 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव को भी जब्त किया गया.”
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि एटीएस Gujarat और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ मिलकर की गई एक खुफिया जानकारी पर आधारित जॉइंट ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक यूनिट्स ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोका. नाव की पहचान करने, लगातार पीछा करने और तेजी से कार्रवाई करते हुए उस पर चढ़ने के बाद नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया.
इस ऑपरेशन में 526 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की गई, जिसकी कीमत 3,000 करोड़ से ज़्यादा है. साथ ही, नाव पर सवार पांच Pakistanी क्रू सदस्यों को भी पकड़ा गया. पकड़ी गई नाव और उसके क्रू को कई एजेंसियों द्वारा जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए Mumbai लाया गया है.
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा है कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है. यह अभियान ‘नशामुक्त भारत’ के लक्ष्य की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
–
ओपी/एएस
Skip to content