सभी अनुसूचित भाषाओं में संविधान की उपलब्धता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक : उपराष्ट्रपति

New Delhi, 26 नवंबर . उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन ने Thursday को संविधान दिवस के अवसर पर New Delhi के विज्ञान भवन में India के संविधान के अद्यतन संस्करणों का सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में विमोचन किया.

उपPresident ने इस अवसर को India की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए कहा कि संविधान को सभी अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध कराना India की भाषाई विविधता और लोकतांत्रिक समावेशिता का उत्सव है. उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में संविधान की उपलब्धता से नागरिक शासन व्यवस्था, अपने संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे.

सी. पी. राधाकृष्णन ने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान केवल एक कानूनी ढांचा नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवंत आत्मा है. उन्होंने केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उनकी टीम के संविधान को आम जनता के और करीब लाने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ये प्रयास India की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

उपPresident ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की भाषाओं और ज्ञान परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए की गई पहलों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ‘ज्ञान भारतम’ और ‘काशी तमिल संगमम’ India की सभ्यतागत विरासत को संरक्षित करने और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि India की असली ताकत उसकी विविधता में निहित है और भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और पहचान की वाहक भी हैं. उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं के प्रति परस्पर सम्मान पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का अपनी मातृभाषा के प्रति विशेष लगाव होता है, लेकिन दूसरों की भाषाओं और मातृभाषाओं का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने नागरिकों से अपनी मातृभाषा का उत्सव मनाने और India को एक सौहार्दपूर्ण राष्ट्र बनाने वाली समृद्ध भाषाई विविधता को अपनाने का आह्वान किया.

उपPresident ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती के विचारों को स्‍मरण करते हुए कहा कि India में भले ही अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन देश के विचार, आकांक्षाएं और कार्य राष्ट्र की सेवा के लिए एकजुट रहते हैं. उन्होंने कहा कि सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में संविधान का विमोचन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करता है और वर्ष 2047 तक विकसित India के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को और मजबूत बनाएगा.

उपPresident ने सभी से ‘राष्ट्र प्रथम’ के मार्गदर्शक सिद्धांत के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी भाषाओं के संरक्षण, उनके विकास एवं समृद्धि के लिए एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र का होना आवश्यक है.

इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

–

एससीएच/