
New Delhi, 28 सितंबर . दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक सफाई कर्मचारी से बदसलूकी और मारपीट दिखाई दे रही है. आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह के भतीजे और साहिब सिंह समेत कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की. हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
पीड़ित सफाई कर्मचारी धन बहादुर ने घटना के बारे में समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि यह मामला तिलक नगर की गली नंबर-16 का है. उनके मुताबिक, यह एक संकरी गली है. उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल पर एक महिला कचरा लेकर खड़ी थी. धन बहादुर के अनुसार, बताया गया कि महिला जरनैल सिंह की बहन हैं.
धन बहादुर ने बताया कि इसी दौरान एक Policeकर्मी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और किनारे रुक गया. उन्होंने महिला से कहा कि फिलहाल कचरा न फेंकें, क्योंकि वह Policeकर्मी पर गिर सकता है. महिला ने उनकी बात नहीं मानी. जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई, Policeकर्मी वहां से चला गया. इसके बाद महिला ने कचरा नीचे फेंक दिया, जिसे उन्होंने उठाकर कचरा गाड़ी में डाल दिया. इसके बाद महिला ने उनसे पूछा, “तुम पागल की तरह क्यों चिल्ला रहे हो?” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “क्या मैं पागल दिखता हूं?” इसके बाद वह वहां से आगे बढ़कर कचरा इकट्ठा करने लगे.
धन बहादुर ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद साहिब सिंह और करन सिंह वहां पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती स्कूटर पर बैठाने की कोशिश की. उन्होंने दावा किया कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की. पीड़ित के मुताबिक, साहिब सिंह ने उनसे नेपाली भाषा में बात की और गाली-गलौज भी की. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों उन्हें घसीटते हुए आगे ले गए.
धन बहादुर ने कहा कि वह करन सिंह और साहिब सिंह को पहचानते हैं, क्योंकि उनके अनुसार यही दोनों लोग पहले भी उनके साथ मारपीट करने वालों में शामिल थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी दोनों उन्हें पीटने आए थे और जबरदस्ती स्कूटर पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे.
–
Skip to content