
Lucknow, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने Samajwadi Party और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा Political हताशा का शिकार हो चुकी है और प्रदेश को विनाश, अराजकता और भ्रष्टाचार के रास्ते पर ले जाना चाहती है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश में अंतर्कलह पैदा करना चाहते हैं.
दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “Samajwadi Party Political हताशा का शिकार हो गई है. हम लोग बार-बार इसलिए कहते हैं और अपने बयानों से Samajwadi Party इसको सही भी साबित करती है. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की Government चल रही है और दोगुनी रफ्तार के साथ उत्तर प्रदेश के विकास को भारतीय जनता पार्टी की Government, मोदी-योगी की Government आगे ले जा रही है.”
उन्होंने कहा कि हमारे देश के रक्षा मंत्री और Lucknow से सांसद राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके Samajwadi Party की पूरी सच्चाई और पोल-पट्टी खोल कर रख दी. राजनाथ सिंह ने जितनी बातें कहीं, एक-एक बात सही है. Samajwadi Party केवल प्रदेश को विनाश के रास्ते पर ले जाना चाहती है. Samajwadi Party केवल उत्तर प्रदेश को अराजकता के रास्ते पर ले जाना चाहती है. Samajwadi Party उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार के रास्ते पर धकेलना चाहती है.
यूपी के मंत्री ने कहा, “जिस उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर हमारी मोदी और योगी Government लेकर बढ़ रही है, उस उत्तर प्रदेश के साथ एक साजिश करने का काम ये पार्टी कर रही है. Samajwadi Party का जो असली चरित्र और चेहरा है, जनता के सामने बेनकाब हो चुका है और 2027 में Samajwadi Party को जवाब उत्तर प्रदेश की जनता देगी. जो परिणाम 2017 और 2022 में रहा, वही परिणाम 2027 में रहेगा. पूर्ण और प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है.”
सीएम योगी के कानून बनाम माफिया राज वाले बयान पर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि योगी Government ने 2017 के बाद यूपी की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है. 2017 से पहले और बाद के यूपी में जमीन-आसमान का फर्क है. 2017 से पहले माफिया राज और गुंडा राज जैसे शब्द सुनने को आते थे, उन शब्दों को आज यूपी के शब्दकोश से मिटाने का काम योगी Government ने किया है. उत्तर प्रदेश के शब्दकोश में माफिया राज, गुंडा राज जैसे कोई शब्द आपको देखने को नहीं मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि आपराधिक जितने भी टर्म्स हैं, वो उत्तर प्रदेश के शब्दकोश से योगी Government ने मिटा दिए हैं, इसलिए Samajwadi Party परेशान है. हमारे उत्तर प्रदेश में वर्तमान में योगी Government क्या कर रही है. वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज, यानी हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो और सपा के शासन में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का प्रोजेक्ट था.
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हर जिले में एक माफिया स्थापित करने का काम Samajwadi Party ने किया और हर जनपद को विकास की तरफ आगे बढ़ाने का काम योगी Government ने किया. योगी Government और Samajwadi Party की अखिलेश यादव की Government में जमीन-आसमान का फर्क है, जिसे उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता बखूबी जानती और समझती है.
उन्होंने कहा, “बहुत चकित करने वाली बात है कि राहुल गांधी जिन लोगों को समर्थन कर रहे हैं, वो लोग देश की तुलना किससे कर रहे हैं. कोई भी व्यक्ति हो, वो चाहे कितना भी बड़ा बेवकूफ हो, वो अपने से अच्छा बनना चाहता है, लेकिन राहुल गांधी ने तो मुझे लगता है कि सारे पैरामीटर्स बुद्धिमानी के पार करके वो अगले स्तर पर चले गए हैं.”
यूपी के मंत्री ने कहा कि वो देश की किससे तुलना कर रहे हैं, वो देश को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. आज दुनिया के बड़े-बड़े देश India का लोहा मान रहे हैं. India देश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं और वहीं राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के पोषित जो नेता हैं. वह देश के अंदर अंतर्कलह पैदा करना चाहते हैं.
–
Skip to content