
Lucknow, 13 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री अनिल राजभर ने Samajwadi Party और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के नेता कभी अपने अंदर झांककर नहीं देखते. पूरा उत्तर प्रदेश इस बात को जानता है और दलित समुदाय का बच्चा-बच्चा इस सच्चाई से वाकिफ है कि जब-जब प्रदेश में Samajwadi Party की Government रही है, तब-तब दलितों का सबसे ज्यादा शोषण और उत्पीड़न हुआ है.
Lucknow में से बातचीत में राजभर ने आरोप लगाया कि Samajwadi Party के गुंडों ने दलित माताओं और बहनों के मान-सम्मान पर हमले किए और उनकी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश की. अनिल राजभर ने कहा कि सपा के नेता यह भी भूल गए हैं कि उनकी Government में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया तक कह दिया था. क्या यह दलित समाज और देश का अपमान नहीं था? अखिलेश यादव को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए.
भाजपा के चुनावी अभियान को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन से भाजपा की तैयारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. पार्टी ने जिस तरह जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारी शुरू की है और उसे आम जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की Government बनाएगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 2017 की पुनरावृत्ति करते हुए 2022 से भी बड़ी और मजबूत Government बनाएगी. इस तरह के गठबंधन से भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. Samajwadi Party को पहले अपनी चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया की ओर से लगातार दिए जा रहे बयानों से साफ है कि पार्टी घबराई हुई है और अविश्वास का शिकार हो चुकी है. उसे अपने ऊपर भरोसा नहीं है, इसलिए उसके नेता तरह-तरह के बयान दे रहे हैं.
अनिल राजभर ने आगे कहा कि अगर सभी Political दल एकजुट होकर भी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, तब भी पार्टी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कार्यकर्ताओं को ऐसी Political चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दे चुके हैं. भाजपा के चुनावी अभियान पर विपक्षी गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा और प्रदेश में पार्टी की प्रचंड बहुमत की Government बनना तय है.
–
डीकेएम/
Skip to content