सपा नेताओं ने 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनने का किया दावा

अयोध्या/Lucknow, 18 नवंबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक बताया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में Samajwadi Party को समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि जनता मान चुकी है कि प्रदेश में विकास, जनकल्याण और खुशहाली केवल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही संभव है. जब अखिलेश यादव सत्ता में आएंगे, तब प्रदेश में विकास की नई दिशा तय होगी.

गोरखपुर में Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित पीडीए मार्च को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने जा रहा है. उन्होंने गोरखपुर की धरती को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि इसी भूमि ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम Political रूप से ऐतिहासिक साबित होगा. इस रैली से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगेगा और उसकी Political स्थिति कमजोर होगी. पीडीए मार्च के जरिए Samajwadi Party सामाजिक न्याय और समानता का संदेश जनता तक पहुंचाएगी.

सपा नेता आजम खान को Supreme Court से राहत मिलने के मामले पर अवधेश प्रसाद ने भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है. उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर झूठे तथ्यों के आधार पर मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government की ऐसी कार्रवाई का Political खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा. जनता इन घटनाओं को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.

अवधेश प्रसाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को सामान्य चुनाव मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा का चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को मजबूत करने के लिए लड़ा जाएगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं. आरक्षण पर हो रहे कथित हमले भी चिंता का विषय हैं.

किसानों की समस्याओं को उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि गेहूं की बुवाई के समय किसानों को खाद की एक बोरी के लिए भी भटकना पड़ रहा है. वहीं, धान खरीद केंद्रों पर सरकारी खरीद बेहद कम हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा भी रोजगार और भविष्य को लेकर परेशान है. सपा सांसद ने आरोप लगाया कि Government इन समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है.

Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ढोंग करने वाले लोगों को बाबा कहना अन्य संतों का अपमान है.

आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को बुलाकर कथा आयोजित कराने के पीछे Political एजेंडा होता है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कर रहे हैं. उनके अनुसार, धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाली बयानबाजी खतरनाक है.

आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को बुलाकर कथा आयोजित कराने के पीछे Political एजेंडा होता है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कर रहे हैं. उनके अनुसार, धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाली बयानबाजी खतरनाक है.

सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को सुदर्शन चक्र थामे हुए दिखाने वाले पोस्टर पर भी आशुतोष वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह पोस्टर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और सपा को सत्ता में लाने की उनकी इच्छा को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि Samajwadi Party सत्ता में आकर अपने सुदर्शन चक्र से प्रदेश के कुशासन का अंत करे. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की इस लहर के साथ खड़ी है.

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में Supreme Court द्वारा सपा नेता आजम खान को राहत दिए जाने पर, Samajwadi Party के सांसद राजीव राय ने कहा कि एक ऐसा Government प्रमुख, जो Chief Minister बनने के बाद अपनी ही Police और न्यायपालिका पर भरोसा नहीं करता और अपने ही मामले वापस ले लेता है. Chief Minister रहते हुए, उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए था और मुकदमे को आगे बढ़ने देना चाहिए था. उन्हें पता था कि वे दोषी करार दिए जाएंगे. दूसरी ओर, एक 80 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को जेल से बाहर आने के बाद भी अभी तक मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है.

–

एएस