सपा के घोषणा पत्र पर पंकज चौधरी का तंज,‘सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को’

महराजगंज, 27 नवंबर . Samajwadi Party के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा के वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणा पत्र जारी करना अलग बात है और उसे लागू करना बिल्कुल अलग विषय है. सपा के घोषणा पत्र को देखकर उन्हें हंसी आती है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज सपा गुंडे-माफियाओं पर रोक लगाने की बात कर रही है, जबकि उसकी Government के कार्यकाल में प्रदेश में इन्हीं का बोलबाला रहा. ऐसे में उन्हें कहावत याद आती है कि ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को.’

महराजगंज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता Samajwadi Party को अच्छी तरह जान चुकी है. आज सपा अपने घोषणा पत्र में गुंडे और माफियाओं पर रोक लगाने की बात कर रही है. उसे अब समझ में आ रहा है कि कानून-व्यवस्था भी समाज के लिए एक गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा Government ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है. यह उसी Government की देन है कि आज Samajwadi Party भी कानून-व्यवस्था की बात करने लगी है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा से पहले कई Political दलों की Governmentें रही हैं. इनमें Samajwadi Party की Government भी शामिल है. उन Governmentों के कार्यकाल में प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का बोलबाला रहा, लेकिन आज भाजपा Government में गुंडे-माफिया भाग रहे हैं. पंकज चौधरी ने सपा के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणा पत्र जारी करना अलग विषय है और उसे जमीन पर उतारना अलग बात है. जनता Samajwadi Party के शासनकाल और उसके कामकाज को देख चुकी है. ऐसे में केवल वादे करने से जनता का भरोसा हासिल नहीं किया जा सकता.

सपा के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत कर्मचारियों से जुड़े वादों पर भी पंकज चौधरी ने सवाल खड़े किए. उन्होंने सपा की मंशा और उसके वादों की विश्वसनीयता पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब Samajwadi Party को अच्छी तरह समझ चुकी है.

–

विकेटी/एएस