
अयोध्या, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party की बढ़ती लोकप्रियता और पीडीए के प्रति लोगों का बढ़ता भरोसा देखकर Chief Minister घबराए हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा Government पर दलितों के उत्पीड़न और दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ Samajwadi Party की बढ़ती लोकप्रियता और पीडीए के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास से परेशान हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनकी घबराहट भी बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि Chief Minister का ब्लड प्रेशर सामान्य रहे क्योंकि अब उनकी Government का सत्ता से बाहर होना तय है.
भाजपा पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा दलितों पर अत्याचार करती है और उन्हें परेशान करती है. उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं, वे भी दलितों पर हो रहे अत्याचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. भाजपा की नीतियों से दलित समाज में नाराजगी बढ़ रही है.
अवधेश प्रसाद ने प्रदेश Government को घेरते हुए कहा कि Government की दमनकारी नीतियों से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है और अब उसे सत्ता से हटाना चाहती है. समाज के हर वर्ग का मौजूदा Government से भरोसा उठ गया है. किसान, युवा और व्यापारी सभी Government की नीतियों से नाराज हैं. प्रदेश में लोग Government के अत्याचार और दमन से परेशान हैं तथा बदलाव चाहते हैं.
वहीं, प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में अगले 10 वर्षों के दौरान India की मुस्लिम आबादी में पांच प्रतिशत वृद्धि और हिंदू आबादी में तीन प्रतिशत गिरावट के अनुमान को लेकर भी अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इन आंकड़ों के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ये आंकड़े किस आधार पर पेश किए गए हैं. उन्होंने इन्हें भ्रामक बताते हुए कहा कि इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता.
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे आंकड़ों के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों की वास्तविकता और उनके आधार की जांच होनी चाहिए.
–
पीएम
Skip to content