
Patna, 24 नवंबर . जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों की स्थिति यह है कि अगर दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तब भी हारेंगे, अगर अलग-अलग चुनाव लड़ें, तो प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा.
Patna में से बातचीत में जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हालात बने हैं, उससे लगता है कि सीटों पर समझौता हो भी जाए तो दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जिस तरह से तलवारें खिंची हुई हैं, जिस तरह से तल्खियां बढ़ी हुई हैं, चुनाव के नतीजों पर उसका असर होगा. सपा-कांग्रेस में गठबंधन हो भी जाए, तो भी योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व क्षमता के सामने ढेर हो जाएंगे. दूसरी तरफ Prime Minister मोदी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प जिस कदर हुआ है, कुल मिलाकर जो पूरा का पूरा Political परिदृश्य है, वह एनडीए के पक्ष में है. अगर Samajwadi Party और कांग्रेस मिलकर भी लड़ते हैं तो भी हारेंगे, अगर यह अलायंस नहीं होता है तो दोनों पार्टियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.
यूपी चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के बयान पर राजीव रंजन ने कहा कि अभी चुनाव नजदीक है तो कई मोर्चे बनेंगे, लेकिन जो बयानबाजी कर रहे हैं, उस मोर्चे का जन्म तो अभी हुआ है, कब तक चलेगा किसी को मालूम नहीं है. मैं बस यह कहना चाहता हूं कि सार्वजनिक जीवन में डींगें हांकिए, लेकिन, इतनी मत हांकिए कि लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो जाए.
अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत होने पर राजीव रंजन ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और इस पूरे प्रक्षेत्र में हम देखें तो India की भूमिका और बेहतर हो सकती है. भावनात्मक तौर पर भी यह दोनों ही देशों के लिए महत्त्वपूर्ण अवसर है कि भगवान श्री राम की जन्मस्थली से यह ट्रेन चलकर मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर तक जा रही है. दो देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे. व्यापारिक साझेदारी भी मजबूत होगी.
रंजन ने कहा कि लोवी इंस्टीट्यूट ने India की वैश्विक कूटनीति में बढ़ते हुए रुतबे को स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया है. India को तीसरा स्थान दिया गया है और दूसरे स्थान पर चीन है. यह एक ऐसा सूचकांक है, जो अर्थव्यवस्था, वैश्विक कूटनीति, नेतृत्व और सही दिशा में देश को ले जाने की जो क्षमता पीएम मोदी की है, उन सभी को ध्यान में रखकर इस सूचकांक में India के तीसरे स्थान का निर्धारण हुआ है. पूरे विश्व में अलग-अलग तरह के हालात पैदा हुए, इसके बाद भी सूचकांक में India की प्रतिष्ठा बढ़ती दिखी है, तो यह गौरव की अनुभूति का पल है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content