
देवरिया, 29 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Samajwadi Party और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में Government, राज्य और नौकरशाही वही थी, लेकिन तब न सुरक्षा थी, न विकास, न सम्मान और न रोजगार. गरीबों को आवास और बिजली तक उपलब्ध नहीं थी, जबकि स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे. Chief Minister ने कहा कि यह वही देवरिया है, जहां कांग्रेस की Government में विरोध के बावजूद कांग्रेस विधायक रहते हुए पूज्य राघव बाबा ने रामजन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस राम मंदिर की राह में बाधा बनेगी तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Chief Minister ने कहा कि राघव बाबा ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध किया था. आज यही देवरिया विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले भी राज्य में Government थी, राज्य भी वही है, नौकरशाही भी वही है, लेकिन तब न सुरक्षा थी, न विकास था, न सम्मान था, न रोजगार था, गरीब को आवास नहीं था, न ही बिजली थी, न सड़क थी. स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे. बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की जर्जर हालत उस समय की Governmentों की जर्जरता का ही प्रमाण प्रस्तुत करती थी.
Chief Minister ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस की समस्या को लेकर भी सपा और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और बस्ती में पहले भय और दहशत का माहौल रहता था. हर मां-बाप अपने मासूम बच्चे को लेकर चिंतित रहता था. उन्होंने कहा कि यह बीमारी नहीं थी, यह बीमार मानसिकता थी उस समय की Samajwadi Party और कांग्रेस की Governmentों की. यह बीमार मानसिकता थी जो यहां के मासूमों को निगल रही थी और इनके कानों में जूं नहीं रेंगता था. ये मौन बने रहते थे, इनकी संवेदना मर चुकी थी.
योगी ने कहा कि इसका दुष्परिणाम यहां के मासूमों को भुगतना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि 40 वर्षों में 50 हजार से अधिक मासूमों की मौत हुई, लेकिन एक भी बार Samajwadi Party का Chief Minister , कांग्रेस का Chief Minister या कांग्रेस का Prime Minister यहां पीड़ितों का हाल जानने नहीं आया. Chief Minister ने Lucknow के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को लेकर भी Samajwadi Party और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने अपने विचारधारा के मुखिया जय प्रकाश नारायण को भी नहीं छोड़ा.
उन्होंने कहा कि जेपीएनआईसी की प्रारंभिक लागत करीब 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा Government में इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए और इसके बावजूद परियोजना अधूरी रह गई. Chief Minister ने आरोप लगाया कि इसे पूरा करने में अब भी 150 से 200 करोड़ रुपये खर्च होने की आवश्यकता है. योगी ने आरोप लगाया कि सपा की मंशा सरकारी खजाने से 900 से 1000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद जेपीएनआईसी को एक निजी कंपनी के हवाले करने की थी.
उन्होंने दावा किया कि इस कंपनी से सपा के नेताओं का संबंध था और कमाई उनके घर जाने की योजना थी. Chief Minister ने इस दौरान डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव का भी नाम लिया. Chief Minister ने सपा Government की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर पैसा खर्च किया जाता था. उन्होंने कहा, “सपा का मतलब लूट-खसोट, सपा का मतलब डकैतों का गिरोह!” उन्होंने सपा Government में बेटियों के साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा.
Chief Minister ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू किए जाने के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जब Government मुफ्त बस यात्रा का शुभारंभ कर रही थी, तब Samajwadi Party के “बबुआ” की नींद टूटी और उन्होंने जल्दबाजी में प्रेस वार्ता बुला ली. योगी ने कहा कि भूल गए कि क्या बोलना, क्या है, कहने लगे कि 4 लाख लेंगे, 40 हजार लेंगे इन लोगों से. हमने कहा लेना नहीं, देना है इनको.
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह दोपहर 12 बजे सोकर उठेंगे तो उनका दिमाग कैसे काम करेगा. उन्होंने कहा कि उनके अंदर केवल झुंझलाहट बनी रहेगी. Chief Minister ने अपने संबोधन में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “एक बार हमने सुना कि एक पत्रकार के गले पर तलवार रख दी थी.” Chief Minister ने कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा, विकास और सुशासन का माहौल है और Government बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है.
–
विकेटी/डीएससी
Skip to content