
Lucknow, 24 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी नहीं निकला है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. हालांकि, इस पूरे मामले पर भाजपा ने कहा कि यह तो स्वार्थ का गठबंधन है, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा. यूपी में तो फिर से एनडीए की Government बनेगी.
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही आपसी खींचतान पर कहा कि उन्होंने पहले भी गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा है. 2017 में भी लड़ा था, 2024 के Lok Sabha चुनाव में भी गठबंधन था और आगामी विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन इस बार की परिस्थितियों को देखें तो दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं और आज सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि ‘मैं कांग्रेस को 26 सीटें देने वाला हूं.’ अब यह उनका विषय है, इसलिए मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है. लेकिन जिस प्रकार स्वार्थ के आधार पर यह गठबंधन किया गया है, वह बहुत दिनों तक चलने वाला नहीं है.
भाजपा नेता नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि भाजपा Government बनाएगी. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास हुआ है. हम 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. अगर कोई तीसरा या चौथा मोर्चा बनता भी है तो वे पूरी तरह से साफ हो जाएंगे.
मंत्री एके शर्मा ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन और सीट शेयरिंग के मामले पर तंज कसा. उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि यह तो बस स्वार्थ के लिए साथ आए हैं. आने वाले दिनों में देखते हैं कि किसे क्या मिलता है. उत्तर प्रदेश की जनता इनका ड्रामा और नौटंकी देख रही है. चाहे किसी को भी कोई भी सीट मिल जाए, वे सभी सीटों पर हारेंगे और वे सारी सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी.”
भाजपा नेता नाजिया इलाही ने क्या सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने मेनिफेस्टो में घोषणा करेंगे कि कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी. हिन्दुओं के मंदिरों को सुरक्षित किया जाएगा. क्या वे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की बात करेंगे.
गठबंधन पर नाजिया ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों में लड़ाई है. राहुल गांधी सभी राज्यों से विपक्ष को खत्म कर बस खुद विपक्ष में रहना चाहते हैं, अखिलेश यादव को उनसे सावधान रहना चाहिए और बंगाल विधानसभा चुनाव याद करना चाहिए, जब राहुल गांधी ने ममता बनर्जी Government की खामियां गिनाई थी.
सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा और कांग्रेस की चुटकी ली. उन्होंने कहा कि जब तक Samajwadi Party और कांग्रेस का नेतृत्व एक साथ बैठकर बातचीत नहीं करता, तब तक ऐसी बातें सामने आएंगी कि सपा इतनी सीटों पर अड़ी है तो कांग्रेस उससे कम लेने को तैयार नहीं है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सुर्खियों में बने रहने के लिए सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बयान देते हैं ताकि सुर्खियों में बने रहें.
भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए एक बोझ है. 2017 में जब उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party और कांग्रेस एक साथ आए थे, तो उन्होंने बड़े-बड़े दावे किए थे कि ‘दो लड़कों’ की बात कही थी और दावा किया था कि उनकी जोड़ी भाजपा को हरा देगी. उस समय भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटें जीती थीं. इस बार भी भाजपा उत्तर प्रदेश में वही प्रदर्शन दोहराने जा रही है. Samajwadi Party ने उन्हें 26 सीटों की पेशकश की है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी 10 सीटें पाने के भी लायक नहीं है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 2022 के चुनावों में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उनमें से 389 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वोट शेयर कितना है? यह 2.5 प्रतिशत से भी कम है. फिर भी वे बड़े सपने देख रहे हैं और 150 से ज्यादा सीटें मांग रहे हैं.
भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने प्रकाश पर्व के मौके पर अखिलेश यादव के गुरुद्वारे में माथा टेकने पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव नजदीक आ रहा है तो अखिलेश यादव को राम भी याद आ रहे हैं और वे गुरुद्वारे भी जा रहे हैं. अखिलेश यादव शायद भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई में किस तरह सिख भाइयों की जमीनों पर मुसलमानों ने कब्जा किया और किस तरह उनके गुरुद्वारों पर कब्जा करने का काम किया गया, लेकिन वे कुंभकर्णी नींद में सोते रहे. 1984 के दंगों के मामले में न्याय की मांग को लेकर जब Kanpur में सिख भाई सड़कों पर उतरे थे, तब भी कुंभकर्णी नींद में सो रहे थे. जब लखीमपुर और पीलीभीत में सिख भाइयों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा था, तब भी कुंभकर्णी नींद में थे.
–
डीकेएम/
Skip to content