
Ahmedabad, 23 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की राजनीति, परिसीमन, India की वैश्विक ताकत, ईंधन की कीमतों और भारत-नेपाल संबंधों सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर उन्होंने Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आगे बढ़ने के साथ इन दलों की राजनीति और उनके बयानों की सच्चाई जनता के सामने आएगी. कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पर तंज कसते हुए उन्होंने दोनों दलों के गठबंधन को ठगबंधन बताया. वहीं, परिसीमन की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं को अधिकार देने और दक्षिण भारतीय राज्यों के हित सुरक्षित करने वाले मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर रोहन गुप्ता ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेंगे, सपा और कांग्रेस की नफरत की राजनीति जनता के सामने आने लगेगी. उन्होंने कहा कि दोनों दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और जब भी इस राजनीति पर सवाल उठाए जाते हैं, तब जहरीली भाषा के जरिए नफरत फैलाने का प्रयास किया जाता है. चाहे कोई मौलाना हो या किसी अन्य पार्टी का नेता, इस तरह की बयानबाजी स्वीकार नहीं की जा सकती.
भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि उसके हित कहां सुरक्षित हैं. योगी आदित्यनाथ या Prime Minister Narendra Modi को गाली देने से जनता का फैसला नहीं बदलने वाला है. प्रदेश के लोग यह समझते हैं कि उनकी बेहतरी के लिए कौन काम कर रहा है और किसकी राजनीति केवल बयानबाजी तक सीमित है.
लोवी एशिया पावर इंडेक्स को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि यह India की बढ़ती ताकत का बड़ा प्रमाण है. वैश्विक संकटों के बीच India की मजबूती और परिस्थितियों को सहन करने की क्षमता भी उसकी बढ़ती शक्ति को दर्शाती है. पावर इंडेक्स में India तीसरे स्थान पर पहुंचा है और यह देश की प्रगति का संकेत है. उन्होंने कहा कि India की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की मेहनत का परिणाम नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम, विश्वास और उत्साह का नतीजा हैं. Prime Minister मोदी का नेतृत्व इस प्रगति को दिशा दे रहा है. India की आर्थिक विकास दर 7 से 7.5 प्रतिशत के आसपास रहने, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने की दिशा में Government काम कर रही है. Government की कोशिश है कि विकास की गति बनी रहे और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े.
कांग्रेस नेता शशि थरूर की ओर से परिसीमन की आलोचना किए जाने पर रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की भविष्यवाणियां पहले भी गलत साबित होती रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को अधिकार मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों है. परिसीमन से महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा और सीटों की संख्या बढ़ने से दक्षिण भारतीय राज्यों के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी संसद में विपक्ष को इस मुद्दे का श्रेय लेने की बात भी कह चुके हैं. ऐसे में विपक्ष को तकनीकी सवालों में उलझने के बजाय देश और महिलाओं के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. यह किसी एक पार्टी की उपलब्धि का सवाल नहीं, बल्कि देश की बेहतरी और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा विषय है. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय Government के साथ खड़ा हो.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे की बातचीत पर रोहन गुप्ता ने कहा कि इन दोनों दलों के बीच तालमेल की कमी से प्रदेश की जनता परेशान है. उन्होंने सपा के चुनाव चिह्न साइकिल का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके दोनों पहिए अलग-अलग दिशाओं में चल रहे हैं. एक तरफ सपा का एक धड़ा राम मंदिर जाकर प्रायश्चित की बात कर रहा है, जबकि दूसरा धड़ा तुष्टिकरण की राजनीति के कारण वहां जाने को तैयार नहीं है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच की विचारधारा और Political दृष्टिकोण को लेकर विरोधाभास है. चुनाव के समय हिंदू बनने का दिखावा किया जाता है, जबकि दूसरी ओर तुष्टिकरण की राजनीति भी जारी रहती है. जनता को मजबूत विपक्ष चाहिए, लेकिन केवल गठबंधन कर लेने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता. गठबंधन के मुद्दे, उसका अतीत और उसकी मजबूती भी मायने रखते हैं. सीटों के बंटवारे के बाद दोनों दलों के बीच खींचतान देखने को मिल सकती है और अखिलेश यादव फिर कांग्रेस पर सवाल उठा सकते हैं.
Union Minister हरदीप सिंह पुरी के ईंधन की कीमतों से जुड़े बयान पर रोहन गुप्ता ने कहा कि दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन India में कीमतों को नियंत्रित रखना Government की बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि India अपनी जरूरत का करीब 87 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है. इसके बावजूद Government ने अपनी नीतियों के माध्यम से आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया है. उन्होंने तेल के स्रोतों में विविधता लाने, एलपीजी पर निर्भरता कम करने, आपूर्ति को नियंत्रित करने और नए देशों से तेल आयात करने जैसे कदमों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में भी काम हुआ है. विपक्ष के कुछ नेता आर्थिक सुनामी आने की आशंका जता रहे थे, लेकिन Government की नीतियों और जनता के सहयोग से देश ने चुनौतियों का सामना किया.
Prime Minister मोदी और नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह द्वारा सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने पर रोहन गुप्ता ने कहा कि India अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दे पर विपक्ष कई बार सवाल उठाता है, लेकिन Government इस विषय को संवेदनशीलता से देखती है. कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच की केमिस्ट्री सराहनीय थी. India अपने पड़ोसी देशों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है और जरूरत पड़ने पर मित्र देशों की सहायता करने के लिए तैयार रहता है. एशिया में शांति और वैश्विक प्रगति के लिए India अपनी भूमिका निभाता रहेगा.
–
Skip to content