
Lucknow, 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री धर्मपाल सिंह और दयाशंकर सिंह ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव को 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगने की नसीहत दी. वहीं, दयाशंकर सिंह ने पीडीए को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताते हुए अखिलेश पर तंज कसा.
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा को भारतीय सभ्यता, आस्था और त्योहारों से कोई लेना-देना नहीं है. अखिलेश को दीपावली पर ईद याद आती है. उन्हें केवल मुस्लिम वोटों की चिंता रहती है. उन्होंने कहा कि जनता सपा की राजनीति समझ चुकी है और 2027 में पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा.
धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश का पीडीए खत्म हो चुका है. उन्होंने भाजपा के पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि 2017 में पहली बार, 2022 में दूसरी बार और 2027 में अगली बार एनडीए की प्रचंड बहुमत से Government बनेगी. उन्होंने कहा कि योगी Government ने यूपी में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति दी है. उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल में 10 लाख युवाओं को रोजगार मिला है. किसानों की आमदनी भी अब दोगुनी हुई है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती तरक्की देख अखिलेश यादव बौखला गए हैं. उन्हें 2027 में अपनी हार नजर आ रही है.
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को खुद पीडीए की परिभाषा नहीं पता. आए दिन Political लाभ के लिए वो इसका अर्थ बदलते रहते हैं. पूरा देश जानता है कि उनके पीडीए का मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव की तुलना भगवान से कर सनातन का अपमान किया है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content