
New Delhi, 6 सितंबर . दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना पर President द्रौपदी मुर्मु ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
India के President के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली में एक इमारत गिरने की दुर्घटना से मुझे बहुत दुख पहुंचा है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”
दरअसल, Sunday को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी. दिल्ली Police के अनुसार, इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है.
हादसे के बाद से ही राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. एनडीआरएफ, दिल्ली Police, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं. आधुनिक कैमरों और उपकरणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. फंसे हुए लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सिलेंडर अंदर भेजे गए हैं.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने स्वयं घटनास्थल दौरा किया. उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा, स्थानीय विधायक और Government के वरिष्ठ अधिकारी भी थे. Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए.
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी दिल्ली की Chief Minister से बात कर हालात का जायजा लिया था और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया था. उन्होंने एम्स New Delhi और केंद्र Government के अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content