सत्य निकेतन हादसा: 3 की मौत, 11 को बचाया गया; जेपी नड्डा ने सीएम से बात कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा

New Delhi, 6 सितंबर . दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में Sunday को एक इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है. दिल्ली Police ने यह जानकारी दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया. उन्होंने राज्य Government को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया है.

जेपी नड्डा ने एम्स New Delhi के निदेशक और दिल्ली में केंद्र Government के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहयोग दिया जाए. घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे, इसके लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता स्वयं मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रही हैं. उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा, स्थानीय विधायक और Government के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली Police और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है. मलबे में अभी कुछ बच्चे फंसे हुए हैं. एक-एक बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम आधुनिक कैमरों और उपकरणों की मदद से लगातार कोशिश कर रही है. मलबे में फंसे लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर अंदर भेजे गए हैं, ताकि उनकी सांसें बनी रहें और उन्हें समय रहते बचाया जा सके.

आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली करा लिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत काफी पुरानी थी और अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा है कि Government की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रेस्क्यू में कोई लापरवाही न हो. हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

एससीएच/