
New Delhi, 6 सितंबर . दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बेसमेंट और पांच मंजिल इमारत के ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायलों का अभी इलाज जारी है. वहीं, Chief Minister रेखा गुप्ता के आदेश के बाद बिल्डिंग मालिक के खिलाफ First Information Report दर्ज कर ली गई है.
दिल्ली Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर जाकर जायजा लेने और शुरुआती जांच के आधार पर Chief Minister ने इस घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने और इमारत के मालिक के खिलाफ First Information Report दर्ज करने का आदेश दिया है.
सीएमओ ने बताया कि इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के सबसे सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, दिल्ली Police कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ कैंपस Police स्टेशन में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह बिल्डिंग एक पीजी थी. आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई. इन लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
इससे पहले एक Police अधिकारी ने बताया कि अधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने गैस कटर और जेसीबी का इस्तेमाल करके लोहे के बीम काटे और मलबा हटाकर मलबे में फंसे 11 लोगों को बाहर निकाला.
Police अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई. पीड़ितों में ज्यादातर छात्र थे जो इमारत में पीजी के तौर पर रह रहे थे. इस इमारत में 40 लोगों के रहने की जगह थी. अधिकारी ने यह भी बताया कि इमारत का मालिक गुरुग्राम में रहता है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में 10 मरीज लाए गए. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 10 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया. इन 10 मरीजों में से 4 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई. तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है. एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई. एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.
–
एमएस/
Skip to content