
New Delhi, 7 सितंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Monday को सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इमारत के मालिक के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है और लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Chief Minister ने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह बहुत पुरानी इमारत थी. बेसमेंट में पानी भरने से इसके पिलर कमजोर हो गए, जिससे पूरी इमारत गिर गई. इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है और इमारत के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इसके ठीक पीछे बनी इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और एहतियात के तौर पर उसे गिरा दिया जाएगा.”
Chief Minister ने कहा, “नगर निगम के साथ मिलकर Government एक ऐसी पॉलिसी बना रही है जिससे यह पक्का किया जा सके कि पब्लिक डोमेन में चलने वाले पीजी अकोमोडेशन, नर्सिंग होम और स्कूल का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट हो. जिन इमारतों को स्ट्रक्चरल रूप से सुरक्षित प्रमाणित नहीं किया जाएगा, उनमें किसी भी तरह की पब्लिक एक्टिविटी की इजाजत नहीं होगी.”
रेखा गुप्ता ने कहा, “हम छात्रों को असुरक्षित पीजी अकोमोडेशन में रहने नहीं देंगे. इलाके से निकाले गए छात्रों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है और Government उनकी जरूरतों और भलाई का पूरा ध्यान रख रही है. हम इस घटना से प्रभावित लोगों के माता-पिता के भी सीधे संपर्क में हैं. लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
Chief Minister ने Monday सुबह सुरक्षा इंतजामों और चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए फिर से घटनास्थल का दौरा किया. घटना के बाद गुप्ता ने इमारत के मालिक के खिलाफ First Information Report दर्ज करने और जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया.
वहीं, साउथ कैंपस का आर्यभट्ट कॉलेज को भी बंद किया गया है गेट पर नोटिस लगाया गया है. जिसमें लिखा गया है कि सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कारण Monday को पढ़ाई-लिखाई बंद रहेगी और हमारा कॉलेज प्रभावित छात्रों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बन गया है. हालांकि, इस मुश्किल समय में मदद और सहयोग के लिए शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे.
बता दें कि Sunday दोपहर सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था. यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी. इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
एक बयान में कहा गया है, “दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया. इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई. तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है. एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई. एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.”
–
ओपी/एएस
Skip to content