
New Delhi, 9 सितंबर . दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली Police ने Wednesday को इस बात की पुष्टि की कि पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. Police ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली Police के मुताबिक, Police रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि उसने बिल्डिंग को अगस्त 2025 से दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था. इसके बाद ही Police उसकी तलाश में जुट गई थी.
इससे पहले Police ने पूछताछ में भवन के मालिक हरिराम बंसल के बेटे महेश बंसल ने Police पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने अगस्त 2025 से भवन को दो व्यापारिक साझेदारों शुभम त्यागी और सुधांशु को पट्टे पर दिया था.
दिल्ली Police के अनुसार, शुभम त्यागी और सुधांशु किराए पर ली गई संपत्ति को ‘हॉस्टल डेज’ नाम से पीजी (पेइंग गेस्ट अकोमोडेशन) के रूप में चला रहे थे. वहीं, दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में गिरफ्तार मकान मालिक के बेटे महेश को Wednesday को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. महेश की Police कस्टडी Wednesday को खत्म हो रही है.
कोर्ट ने Monday को महेश को दो दिन की Police कस्टडी में भेजा था. वहीं, उर्मिला और हरिराम को Tuesday को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
दिल्ली Police के अनुसार, पूछताछ में महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता (उर्मिला और हरिराम) की ओर से इमारत के रखरखाव का काम देखता था. उन्होंने अगस्त 2025 में यह इमारत पीजी ऑपरेटर ‘हॉस्टल डेज’ को लीज पर दी थी.
एक अधिकारी ने Tuesday को बताया कि दिल्ली Police ने उत्तर प्रदेश के कासगंज से उस लेबर कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार किया है, जो उस इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम देख रहा था. Police ने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर को कासगंज से पकड़ा गया.
Police ने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि जिस दिन इमारत गिरी, उस दिन बेसमेंट के फर्श की मरम्मत की जा रही थी, क्योंकि पिछले आठ-दस दिनों से बारिश के मौसम में वहां कचरा जमा हो रहा था. साथ ही, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए जगह बढ़ाने के मकसद से इमारत के ग्राउंड फ्लोर की भी मरम्मत की जा रही थी.
Police ने बताया कि ‘हॉस्टल डेज’ नामक यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और Sunday दोपहर करीब 1.30 बजे जब यह घटना हुई, तब वहां कई छात्र मौजूद थे. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी.
–
पीएम
Skip to content