सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

New Delhi, 7 सितंबर . राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरने का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा है. घटना को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई है. वहीं, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच इस मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई है. हाईकोर्ट ने भरोसा दिलाया है कि आज इस पर सुनवाई होगी.

बता दें कि सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

दिल्ली एम्स ने एक बयान में कहा कि घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया. इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई. तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है. एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.

वहीं, सफदरजंग अस्पताल की पीआरओ ने बताया है कि Monday सुबह एक और घायल को लाया गया है, जिसकी स्थिति अभी ठीक है. अब तक सफदरजंग अस्पताल में कुल दो घायलों को लाया गया है.

उधर, Monday सुबह दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और स्थानीय विधायक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इमारत के मालिक के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है और लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि यह बहुत पुरानी इमारत थी. बेसमेंट में पानी भरने से इसके पिलर कमजोर हो गए, जिससे पूरी इमारत गिर गई. उन्होंने यह भी बताया कि बगल की इमारत को भी पूरी तरह खाली कराया गया है और एहतियात के तौर पर उसे गिरा दिया जाएगा.

डीसीएच/