सत्य निकेतन इमारत हादसा: दिल्ली पुलिस ने भिवाड़ी से आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार

New Delhi, 7 सितंबर . दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता नहीं था. लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली Police ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थी. फिलहाल, भिवाड़ी से हरिराम को पकड़ा गया है.

सत्य निकेतन इलाके में Sunday दोपहर को इमारत गिरी थी. इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

‘हॉस्टल डेज’ नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे. घटना के बाद दिल्ली Police ने मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ First Information Report दर्ज की थी. डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की.

वहीं, लापरवाही बरतने पर इस मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं.

दिल्ली Government ने तुरंत प्रभाव से इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है. Chief Minister रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था.

Monday को Chief Minister रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यालय को लेकर जानकारी हासिल की. इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डीसीएच/