सत्यजीत घोष: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान, डिफेंडर के रूप में बनाई थी बड़ी पहचान

New Delhi, 9 नवंबर . सत्यजीत घोष का नाम भारतीय फुटबॉल के इतिहास में काफी प्रतिष्ठित है. एक मजबूत डिफेंडर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले घोष ने भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी भी की थी.

पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां फुटबॉल की लोकप्रियता ज्यादा है. India में इस राज्य को फुटबॉल के दीवाने राज्य के रूप में भी जाता है. सत्यजीत घोष का भी जन्म इसी राज्य के बांदेल में हुआ था. घोष की जन्मतिथि के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

वह बचपन से ही फुटबॉल में रुचि रखते थे और इस खेल में कुछ बड़ा करने सपना देखते थे. सत्यजीत अपने खेल में बेहतर बनने के लिए कड़ी मेहनत करते थे. वह एक बेहतरीन डिफेंडर थे. उनकी टाइमिंग और पोजिशनिंग शानदार थी. उनके सामने से गेंद को ले जाना विपक्षी टीम के लिए मुश्किल चुनौती हुआ करती थी. वे न केवल विपक्षी हमलों को नाकाम करते, बल्कि मिडफील्ड को गेंद पहुंचाकर आक्रमण की शुरुआत भी करते. सुब्रत भट्टाचार्य के साथ उनकी डिफेंस की जोड़ी काफी चर्चित रही थी.

भारतीय फुटबॉल में सत्यजीत घोष का योगदान बेहद सराहनीय रहा है. 1985 में कोच्चि में आयोजित नेहरू कप में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी. यह टूर्नामेंट उस समय एशिया का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन था. इस टूर्नामेंट में उनके शानदार खेल ने भारतीय टीम को मजबूती प्रदान की थी. हालांकि, India को उस टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली थी.

सत्यजीत घोष ने 1980 से रेलवे एफसी के लिए खेलना शुरू किया. 1981 में वे बंगाल के प्रतिष्ठित मोहन बागान क्लब से जुड़े. 1982 से 1986 तक और फिर 1988 में मोहन बागान के लिए खेलते हुए, उन्होंने कई महत्वपूर्ण ट्रॉफी जीतीं. फेडरेशन कप 1982 में माफतलाल के खिलाफ फाइनल में उनकी भूमिका यादगार रही. इसमें मोहन बागान ने जीत हासिल की थी. वे संतोष ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल के लिए खेले.

खेल से संन्यास के बाद वह अपने गांव लौट गए थे और युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखाया करते थे. 10 नवंबर 2020 को 62 साल की उम्र में उनका निधन हार्टअटैक से हुआ था.

–

पीएके