सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होता है, सपनों की दुनिया से बाहर आए विपक्ष: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 21 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी (आप), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि India एक मजबूत लोकतंत्र है और देश में सत्ता परिवर्तन केवल चुनावों के माध्यम से होता है. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब को नशामुक्त बनाने, राष्ट्रीय विकास में सभी की भागीदारी और स्वच्छता के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. वहीं, Mumbai में भाजपा विधायक राम कदम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाए.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के सत्ता परिवर्तन संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि India का लोकतंत्र बेहद मजबूत है. यहां जब भी सत्ता परिवर्तन होता है, वह चुनाव के माध्यम से ही होता है. उन्होंने कहा कि देश में अब तक यही परंपरा रही है.

खंडेलवाल ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सत्ता परिवर्तन या व्यवस्था बदलने की बातें करने के सपने देख रहे हैं, उन्हें अपनी सपनों की दुनिया से बाहर आना चाहिए. उन्होंने कुछ विपक्षी नेताओं की सोच को ‘दिमागी नक्सलवाद’ करार देते हुए आरोप लगाया कि ऐसे लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था की वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जिस तरह Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया गया, उसी तरह पंजाब से भी नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Governmentों के शासनकाल में पंजाब नशे की समस्या की चपेट में आ गया, जिससे राज्य के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

खंडेलवाल ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने भरोसा जताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएंगे.

Prime Minister Narendra Modi के राष्ट्र के शत्रुओं के खिलाफ एकजुट होने के आह्वान पर भी BJP MP ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister शुरू से ही देश के निर्माण में सभी की भागीदारी पर जोर देते रहे हैं. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ उनका मूल मंत्र रहा है.

खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि देश में कुछ विपक्षी दलों और नेताओं को राष्ट्रीय प्रगति से कोई लेना-देना नहीं है और वे अपने Political स्वार्थों को राष्ट्रसेवा से ऊपर रखते हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister की अपील के बाद ऐसे नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए और देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास में योगदान देना चाहिए.

दिल्ली में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कॉकरोच का पुतला जलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा First Information Report दर्ज करने की मांग पर भी खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में First Information Report दर्ज कराने का आधार क्या है.

खंडेलवाल ने कहा कि कॉकरोच बीमारी और अस्वच्छता से जुड़ा होता है. यदि स्वच्छता के संदेश को ध्यान में रखकर उसका पुतला जलाया जा रहा है, तो सौरभ भारद्वाज को इससे क्या आपत्ति हो सकती है? उन्होंने भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि वह इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल दे रहे हैं.

–

एएस