सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा

Mumbai , 13 नवंबर . Actress और राजनेता जया बच्चन साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी जागरूक रहती हैं. एक कार्यक्रम में जाते समय हाल ही में वह सड़क पर पड़ी एक खाली बोतल उठाती नजर आईं. उन्होंने बिना किसी झिझक के झुककर बोतल उठाई और उसे सड़क से हटाकर किनारे रख दिया.

द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में Actress जया बच्चन क्रीम कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. Actress के इस कदम की लोग काफी सराहना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि एक बड़ी स्टार होने के बावजूद उनका इस तरह सड़क से कचरा उठाना दूसरों के लिए एक अच्छी मिसाल है.

वहीं, social media पर लोगों का ध्यान सिर्फ जया के इस कदम पर ही नहीं, बल्कि वीडियो में दिख रहे उनके फोन पर भी गया. Actress के फोन पर उनके नाती-नातिन, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा की तस्वीर वाला वॉलपेपर नजर आया.

जया बच्चन का पैपराजी के साथ रिश्ता काफी पुराना और थोड़ा खट्टा-मीठा रहा है. कई बार उन्हें फोटोग्राफरों का अभिवादन करते हुए देखा गया है, लेकिन कई बार उन्होंने कैमरों द्वारा उनकी निजी जिंदगी में दखल दिए जाने पर नाराजगी भी जताई है. पैपराजी के साथ उनकी बातचीत अक्सर वायरल हो जाती है. कई बार उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की बिना इजाजत तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने पर फोटोग्राफरों से सवाल करते हुए देखा गया है.

ऐसी ही एक घटना तब हुई थी, जब जया बच्चन अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ कहीं जा रही थीं. तभी एक पैपराजो उनकी तस्वीर लेने की कोशिश में लड़खड़ाकर गिर गया. उसे संभालने की बजाय जया ने कहा, “अच्छा हुआ. मुझे उम्मीद है कि तुम दोबारा गिरो.”

साथ ही उन्होंने फोटोग्राफरों से यह भी पूछा कि वे किस मीडिया संस्थान से हैं. इसके अगले साल एयरपोर्ट पर भी जया फिर गुस्सा हो गईं, जब उन्होंने एक शख्स को उनका वीडियो बनाते हुए देखा.

उन्होंने उससे कहा, “कृपया मेरी तस्वीर मत लीजिए. आपको अंग्रेजी समझ नहीं आती?” और जब सिक्योरिटी ने बीच-बचाव किया, तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए.

–

एनएस/एएस