
Bhopal , 21 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि सड़कें विकास और समृद्धि का रास्ता बनाती है. देवास जिले के हाट पीपल्या विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजौदा-केलोद-डबल चौकी मार्ग के ग्राम केलोद में सपन्न भूमि-पूजन कार्यक्रम को मुख्य मंत्री निवास से Chief Minister यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार होती है. सड़कें अपने साथ क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त्र करती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि लगभग 98 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 32 किलोमीटर लंबा राजोदा-केलोद-डबल चौकी मार्ग हाट पिपल्या को देवास, इंदौर और बैतूल से जोड़ेगा. यह मार्ग राजौदा से शुरू होकर केलोद होते हुए ग्राम डबल चौकी में इंदौर बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा. इस क्षेत्र के निवासियों का इंदौर और बैतूल आना-जाना आसान होगा. सड़क से क्षेत्र के करीब 25 गांव के 70 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा.
देवास जिला मुख्यालय आने-जाने में करीब 40 से 45 किलोमीटर की दूरी कम होगी. ग्राम केलोद में हुए कार्यक्रम में उप Chief Minister श्री जगदीश देवड़ा, विधायक हाट पिपल्या मनोज चौधरी, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा उपस्थित थे.
Chief Minister यादव ने क्षेत्र के लोगों को सौगात देते हुए सुखलिया से टिगरिया मार्ग निर्माण की घोषणा की. लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 1140 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा. इससे 20 गांव की 20 हजार से अधिक ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी.
Chief Minister यादव ने कहा कि जुलाई माह में सन्नोड़ के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट सांदीपनी विद्यालय भवन की सौगात दी गई है. हाट पिपल्या के विकास में राज्य Government कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के संकल्प के अनुरूप प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास के भाव को चरितार्थ किया जा रहा है. राज्य Government प्रदेश में स्वामित्व योजना अन्तर्गत 50 लाख ग्रामीण अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री करा रही है.
–
एसएनपी/एमएस
Skip to content