सचिन तेंदुलकर ने 26/11 के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 26 नवंबर . 26/11 Mumbai आतंकी हमले की बरसी पर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. सचिन ने कहा कि इस दिन हम उन आम लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने असाधारण काम किए.

सचिन ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “26/11 एक ऐसा दिन है, जब हम उन लोगों को याद करते हैं, जिन्हें हमने खो दिया और साथ ही उन कई आम लोगों को भी याद करते हैं, जिन्होंने असाधारण काम किए. कुछ लोगों ने अनजान लोगों की मदद की, कुछ ने अपने दरवाजे खोल दिए और कुछ लोग वहीं रुके रहे और मदद की, जबकि वे चाहते तो वहां से जा सकते थे. आज हम इन गुमनाम नायकों को याद कर रहे हैं.”

आईपीएल फ्रेंचाइजी Mumbai इंडियंस ने भी ताज होटल की एक तस्वीर शेयर करते हुए 26/11 हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Mumbai इंडियंस ने तस्वीर शेयर करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उनके साहस और बलिदान का सम्मान. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को Mumbai पर हुए इस आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर डाला था. इस हमले में 166 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे. आतंकियों ने Mumbai में कई स्थानों को निशाना बनाया था, जिसमें दो पांच सितारा होटल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और यहूदी केंद्र शामिल थे.

आतंकियों ने Mumbai के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन माने जाने वाले छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं. ओबेरॉय होटल में भी आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बनाया था. हालांकि, एनएसजी के जवानों ने हमलावरों को मार गिराया था. इस हमले की चपेट में सबसे ज्यादा Mumbai का ताज होटल आया था. इस होटल में तकरीबन 31 लोग मारे गए थे.

इस हमले में 10 आतंकी शामिल थे और करीब 60 घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद 9 हमलावरों को मार गिराया गया था. वहीं, अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था.

–

एसएम/एबीएम