सऊदी क्राउन प्रिंस का फ्रांस दौरा, निवेश, टेक्नोलॉजी और बड़े प्रोजेक्ट्स पर बनी सहमति

नई द‍िल्‍ली, 24 अगस्त . सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आध‍िकार‍िक दौरे पर फ्रांस पहुंचे. इसके दौरान उन्‍होंने फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

इस मौके पर President इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच शांति और स्थिरता के लिए सहयोग जारी रखेंगे तथा निवेश, तकनीक और बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए रिश्तों को और मजबूत करेंगे.

President इमैनुएल मैक्रों ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की फ्रांस यात्रा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियों के बीच, फ्रांस और सऊदी अरब ने हमेशा शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम किया है, और आगे भी इस दिशा में आपसी बातचीत और सहयोग जारी रखेंगे.”

President ने कहा क‍ि हमारी साझेदारी सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस कामों पर भी आधारित है. इसमें बड़े प्रोजेक्ट, अत्याधुनिक तकनीकें, निवेश और पेरिस में आयोजित ईडब्‍ल्‍यूसी जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शामिल हैं. हमने पहले ही साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है और भविष्य में हम इससे भी आगे जा सकते हैं.

फ्रांस लगातार अपने सहयोगी देशों के साथ संबंध मजबूत करने पर काम कर रहा है. इससे पहले फ्रांस ने यूक्रेन के साथ भी सहयोग को मजबूत क‍िया. यूक्रेन के President वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ उन्‍होंने फोन पर बात की. यूक्रेन को उपकरण और मिसाइलें भेजने की प्रक्रिया तेज करने और संबंधित मिसाइलों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने पर सहमत‍ि जताई.

जेलेंस्की ने Saturday को social media ‘एक्‍स’ पोस्ट में कहा कि उन्होंने मैक्रों को यूक्रेनी इलाके पर हालिया हमलों के बारे में जानकारी दी और इस बात पर जोर दिया कि एयर डिफेंस सिस्टम यूक्रेन की सबसे जरूरी जरूरत है.

एवाई/एएस