
Mumbai , 25 अक्टूबर . पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उड़ानों के बाधित होने के कारण सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह यात्रियों के परिजन और टूर ऑपरेटर लगातार उनकी सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि हाजियों के रहने और खाने की व्यवस्था तो है, लेकिन उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है, जिससे चिंता बढ़ती जा रही है.
सोमैया मोहम्मद बिलाल ने से बातचीत में बताया कि उनके खाला-खालू पिछले 14 दिनों से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. उन्हें 20-21 तारीख को वापस लौटना था, लेकिन उड़ानें बंद होने के कारण वे India नहीं आ सके. उन्होंने केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह अन्य देशों और शहरों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है, उसी तरह उमराह यात्रियों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए.
वहीं, कयास नामक युवक ने बताया कि उनके चचेरे भाई और खाला-खालू भी सऊदी अरब में हैं. उन्होंने कहा कि वहां रहने, खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है. यात्रियों को अच्छे होटलों में ठहराया गया है और मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि सबसे बड़ी समस्या उनकी वापसी को लेकर अनिश्चितता है, क्योंकि उन्हें अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि वे कब स्वदेश लौट सकेंगे.
सना आमिर खान ने बताया कि उनके पति उमराह यात्रा पर गए हुए हैं और निर्धारित समय पर लौट नहीं पाए हैं. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi से हस्तक्षेप कर यात्रियों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने की मांग की.
परिजनों का कहना है कि लंबे समय तक विदेश में फंसे रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. साथ ही कई बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक परिजन ने बताया कि उनके परिवार के चार सदस्य सऊदी अरब गए थे, जिन्हें 16 तारीख को लौटना था, लेकिन उनकी वापसी की तारीख लगातार बदल रही है. इनमें दो लोग मधुमेह और एक व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.
उमराह यात्रियों को सऊदी अरब भेजने वाले टूर ऑपरेटर इमरान राहतुल्लाह शेख ने बताया कि उड़ानें बंद होने के बाद से लगभग 1500 भारतीय तीर्थयात्री वहां फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों की खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था लगातार की जा रही है, लेकिन इससे आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है.
उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर से उनकी टीम हाजियों की देखभाल कर रही है, लेकिन लंबे समय तक यह व्यवस्था जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में उन्होंने Government से आर्थिक और प्रशासनिक सहायता की मांग की है. उनके अनुसार, Government से लगातार संपर्क बना हुआ है और सकारात्मक आश्वासन भी मिला है.
इस बीच, सऊदी अरब में ठहरे कई तीर्थयात्रियों ने वीडियो संदेश जारी कर Prime Minister Narendra Modi और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है. यात्रियों ने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और वापसी में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए Government से जल्द से जल्द स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने की अपील की है.
–
एएमटी/
Skip to content