सऊदी अरब के साथ भारत के मजबूत र‍िश्‍तों में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं भारतीय कामगार : कीर्तिवर्धन सिंह

रियाद, 7 सितंबर . India Government के विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने Monday को सऊदी अरब में ‘अल फनार कंपनी’ के लेबर कैंप में भारतीय कामगारों से मुलाकात की. उन्‍होंने कहा क‍ि भारतीय कामगार India और सऊदी अरब के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्‍होंने विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय खासकर भारतीय कामगारों के कल्याण के प्रति India Government की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर लिखा, “अल फनार कंपनी के लेबर कैंप में भारतीय कामगारों से बातचीत करके खुशी हुई. हमारे कामगार सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. विदेशों में बसे भारतीय समुदाय, विशेष रूप से भारतीय कामगारों का कल्याण India Government की प्राथमिकता है.”

कीर्तिवर्धन सिंह सऊदी अरब की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. सऊदी अरब की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है. Sunday को उन्होंने सऊदी अरब के विदेश राज्यमंत्री और जलवायु मामलों के दूत आदिल अल-जुबैर से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और सऊदी अरब के बीच मौजूद बेहद अच्छे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की.

बैठक के बाद कीर्तिवर्धन सिंह ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सऊदी अरब के विदेश राज्यमंत्री आदेल अल-जुबैर के साथ गर्मजोशी और सकारात्मक माहौल में मुलाकात हुई. हमने भारत-सऊदी अरब संबंधों की उत्कृष्ट स्थिति की समीक्षा की और जलवायु कार्रवाई के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की.”

विदेश राज्यमंत्री ने सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्री अहमद बिन सुलेमान अल-राजही से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने श्रम और मानव संसाधन क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की.

कीर्तिवर्धन सिंह ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “India और सऊदी अरब के बीच श्रम और मानव संसाधन क्षेत्र में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई. यह हमारी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और तेजी से बढ़ती मजबूती को दर्शाता है. निमंत्रण और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं अहमद बिन सुलेमान अल-राजही का आभारी हूं.”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान कीर्तिवर्धन सिंह सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मामलों के उपमंत्री समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे.

मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों को मानव संसाधन, कौशल विकास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसे विषयों पर आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर देगी. साथ ही, इससे India और सऊदी अरब के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

एवाई/पीएम