
Patna, 27 नवंबर . संसद के विशेष सत्र को लेकर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह सत्र तो बहुत पहले आना चाहिए था. लेकिन Government ने उसे लेट कर दिया. Government को डर लगा रहता है, वह सच का सामना नहीं करना चाहती और सच्चाई से भागती है.
पप्पू यादव ने कहा कि अब जबरदस्ती का सत्र बुलाया जा रहा है. कानून और हर चीज को हिटलर की तरह लागू करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि Government को संसद में चर्चा से भागने की बजाय लोकतांत्रिक तरीके से काम करना चाहिए.
महिला आरक्षण बिल को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि यह बिल पहले ही पास हो चुका है. इसे कांग्रेस और भाजपा, दोनों की सहमति से लाया गया था. सोनिया गांधी और कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, जबकि भाजपा इसे सिर्फ अपने Political एजेंडे के रूप में इस्तेमाल करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही महिला बिल पास करा चुकी है, तो अब इसे दोबारा लाने की क्या जरूरत है.
उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर भी Government को घेरा. उन्होंने कहा कि परिसीमन के लिए देश की सहमति लेने की जरूरत है, कांग्रेस की सहमति लेने की जरूरत है, लेकिन Government ऐसा क्यों नहीं करती, इसका जवाब उसे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े फैसले को अकेले नहीं थोपा जा सकता, इसके लिए सबको साथ लेकर चलना होगा.
भाजपा पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा जोड़-तोड़, ईडी, सीबीआई और धनबल से जनबल को कमजोर कर रही है. वह दूसरी पार्टियों को तोड़ रही है, डरा रही है और फंसा रही है. इसके कारण India का लोकतंत्र लगातार कमजोर होता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब पूरी Lok Sabha को चोरी करके सत्ता हथियाने की कोशिश की जा रही है.
पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसके एजेंडे में चौबीस घंटे, चौबीस मिनट और चौबीस सेकंड सिर्फ सत्ता है. संविधान, देश और 140 करोड़ जनता उसके एजेंडे में नहीं है. उसके एजेंडे में बस यही है कि चाहे चोरी करके हो, धनबल से हो, ईडी से हो या सारी संस्थाओं को खत्म करके हो, सत्ता बनी रहनी चाहिए, चाहे इसके लिए कोई भी पाप करना पड़े.
Supreme Court द्वारा आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने के आदेश पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कैसा कानून है. 14 साल बीत गए. यह आदतन हत्या का मामला नहीं था, इरादतन किसी की हत्या नहीं की गई थी. भीड़ में एक घटना घटी थी, जहां आनंद मोहन मौजूद ही नहीं थे. पूरी दुनिया को पता है कि आनंद मोहन का इरादा गलत नहीं था.
उन्होंने कहा कि 14 साल बीत गए, आनंद मोहन सांसद रहे, विधायक रहे. अब प्रक्रिया पर ही सवाल उठाया जा रहा है, तो इसका जवाब भाजपा Government को सही तरीके से देना चाहिए था.
पप्पू यादव ने कहा कि जब जरूरत थी, तो कई विधायकों और सांसदों को लाया गया. जब जरूरत खत्म हो गई, तो अपनी सुविधा के अनुसार कानून को बदल दिया गया या चुप्पी साध ली गई. जैसे अभी पेपर लीक करने वालों को चार्जशीट नहीं दी गई और बेल हो गई. यह सब सत्ता का खेल है. किसको फंसाना है, किसको बचाना है, किसको निकालना है और किसको रखना है, यही तय किया जाता है. उन्होंने कहा कि सच्चाई बोलने का खामियाजा आनंद मोहन को भुगतना पड़ेगा.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content