
New Delhi, 27 नवंबर . संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने अपने सभी Lok Sabha सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. शिवसेना संसदीय दल की ओर से 27 नवंबर को जारी पत्र में सांसदों से 29 नवंबर की शाम तक New Delhi पहुंचने को कहा गया है.
केंद्र Government ने संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया है. इस दौरान महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए जाने की संभावना है. शिवसेना संसदीय दल ने सत्र की कार्यवाही में सभी सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश जारी किया है.
इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने Friday को संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि Government ने Lok Sabha अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को इस संबंध में पत्र भेजा है.
रिजिजू के अनुसार, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को Lok Sabha में महत्वपूर्ण सरकारी कार्यकाज होगा, जबकि 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा में संबंधित कार्यवाही की जाएगी.
उन्होंने सभी Political दलों से सत्र के दौरान सार्थक चर्चा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण विधेयकों और देश से जुड़े विषयों पर विस्तृत बहस होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि Government जब भी किसी महत्वपूर्ण विधायी कार्य के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाती है, तो यह संसदीय परंपरा के अनुरूप होता है.
रिजिजू ने कहा कि संसद का सुचारु संचालन सभी सांसदों की जिम्मेदारी है और सदन में विधेयकों तथा अन्य मुद्दों पर सहमति और असहमति, दोनों लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त की जा सकती हैं.
बता दें कि इस विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक को पेश करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. सभी पार्टियों ने अपने-अपने सांसदों को विशेष सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहने को कहा है. इसके साथ ही, इस विधेयक को लेकर सर्मथन जुटाने और देने का का भी सिलसिला तेज हो गया है.
–
डीएससी
Skip to content