
New Delhi, 28 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए सांसदों द्वारा गठित ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) ने Saturday को कहा कि पार्टी ने संशोधित परिसीमन विधेयक पर अपना रुख अभी तय नहीं किया है और विचार-विमर्श के बाद ही इस बारे में कोई घोषणा करेगी.
इस विधेयक को Friday को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी. भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government इसे 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश करने की योजना बना रही है.
पत्रकारों से बात करते हुए एनसीपीआई की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, “हमें अपने रुख पर विचार करने दीजिए. हमारे 20 सांसद एक साथ हैं और स्पीकर ने विशेष सत्र बुलाया है. हम आपस में चर्चा करेंगे और फिर आपको बता देंगे.”
एनसीपीआई में Lok Sabha के वे 20 सांसद शामिल हैं, जो इस साल जून में तृणमूल कांग्रेस से अलग हो गए थे.
एनडीए को उम्मीद है कि संशोधित परिसीमन विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक पर Lok Sabha में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए इन 20 एनसीपीआई सांसदों का समर्थन मिलेगा.
इस बीच, इन 20 एनसीपीआई सांसदों को अयोग्य ठहराने की याचिकाएं Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला के पास लंबित हैं. तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या ये सांसद कानूनी रूप से इन विधेयकों पर वोट दे सकते हैं.
इससे पहले, 16 अप्रैल को Union Minister अर्जुन राम मेघवाल द्वारा Lok Sabha में पेश किया गया परिसीमन से जुड़ा एक विधेयक जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर पाया था.
खबरों के अनुसार, केंद्र Government अब पुराने कानून को वापस लेने और नए प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है.
प्रस्तावित ढांचे के तहत, Lok Sabha की अधिकतम सदस्य-संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी, जिसमें राज्यों से 815 प्रतिनिधि और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 प्रतिनिधि शामिल होंगे.
इस बीच, संशोधित परिसीमन विधेयक को लेकर Political बहस छिड़ गई है. विपक्षी दलों ने प्रस्तावित बदलावों और उनके संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है.
संशोधित परिसीमन विधेयक पर चर्चा करने और इसके प्रावधानों की समीक्षा करने के लिए Saturday को New Delhi में ‘इंडिया’ गठबंधन की एक बैठक हुई. इस बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों की चिंताओं पर चर्चा करना और संसद में इस प्रस्तावित कानून से निपटने के लिए एक साझा रणनीति बनाना है.
–
एमएस/
Skip to content