संवैधानिक संस्था पर हमला करना और मनोबल गिराना कांग्रेस और राहुल गांधी का तय पैटर्नः हिमंता बिस्वा सरमा

New Delhi, 27 सितंबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एसआईआर आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया, विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग और ममता बनर्जी के बयान पर अपनी राय दी.

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “Saturday को India के चुनाव आयोग की पूरी बेंच ने जनता को बताया कि एसआईआर के बारे में लिए गए सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे. आयोग ने एकजुट होकर फैसले लिए और एसआईआर या फॉर्म 6 को लेकर आयोग के अंदर कोई मतभेद नहीं था. हालांकि, जब तक आयोग की सफाई नहीं आई, राहुल गांधी, कांग्रेस इकोसिस्टम और इस Naxalite इकोसिस्टम ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया.”

उन्होंने कहा कि दावा किया गया आयोग के अंदर मतभेद थे, एसआईआर गलत था, एसआईआर को वापस लिया जाना चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए. अब, कल जब चुनाव आयोग ने अपनी सफाई जारी की और उनके बयान सुने गए, तो क्या राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे? क्या यह कांग्रेस इकोसिस्टम देश से माफी मांगेगा? क्या ये ‘दिमागी Naxalite’ देश से माफी मांगेंगे? अगर आप पैटर्न देखें, तो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं, India के Supreme Court पर हमला करते हैं, भारतीय सेना पर हमला करते हैं, सीएजी पर हमला करते हैं. यानी, हमारे देश की हर संवैधानिक संस्था पर हमला करना और उनका मनोबल गिराना उनके लिए एक तय पैटर्न बन गया है.”

इंडी ब्लॉक की बैठक पर सरमा ने कहा, “कल चुनाव आयोग की सफाई के बाद इन लोगों को बैठकें करने के बजाय देश से माफी मांगनी चाहिए. आप चुनाव आयोग को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर तीन चुनाव आयुक्त होते हैं, तो आमतौर पर दो एक तरफ होते हैं और फैसले उसी बहुमत के आधार पर लिए जाते हैं. 2-1 का नतीजा आम बात है. लेकिन कल आयोग ने कहा कि उनके फैसले आम सहमति से लिए गए थे, जिससे उनका फैसला और भी मजबूत हो जाता है.”

सरमा ने कहा, “जब भी Supreme Court का कोई जज उनके (विपक्षी नेता) खिलाफ फैसला सुनाता है, तो वे उनके बच्चों और पोते-पोतियों को निशाना बनाने लगते हैं. एक पैटर्न बन गया है. अगर भारतीय सेना Pakistan पर हमला करती है, तो वे भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं. अगर भारतीय वायु सेना Pakistan में किसी आतंकवादी कैंप को नष्ट करती है, तो वे भारतीय वायु सेना और राफेल जेट पर सवाल उठाते हैं. जब Pakistan दावा करता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय विमान नष्ट हो गया था, तो वे Pakistan का पक्ष लेते हैं. जब भारतीय वायु सेना साफ करती है कि कोई विमान नहीं खोया था, तो वे वायु सेना का समर्थन नहीं करते, वे Pakistanी Government का समर्थन करते हैं.”

असम के Chief Minister ने कहा, “इंडिया ब्लॉक हारे हुए और निराश लोगों का गठबंधन है. इसलिए, उनके एक साथ आने का India की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. राहुल गांधी कई चुनाव हार चुके हैं, अब उन्हें अपनी 100वीं हार का जश्न मनाना चाहिए. इंडी गठबंधन में उन्हें अपनी हार का जश्न मनाना चाहिए क्योंकि लोग उन्हें वोट नहीं दे रहे हैं. इसीलिए वे लोगों पर और हमारे देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं.”

बिस्वा सरमा ने कहा, “ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं. पिछली बार भी एसआईआर के बिना भी, वह अपनी विधानसभा सीट हार गई थीं. उनके अपने विधायक और सांसद उन्हें छोड़कर जा रहे हैं. लोग उन्हें सड़क पर भी नहीं आने दे रहे, उनके खिलाफ तुरंत विरोध-प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं. यह उनके प्रति बंगाल के लोगों का गुस्सा दिखाता है. इसके अलावा, वह कहेंगी, ‘मेरे साथ धोखा हुआ है, मेरा चुनाव खराब रहा.’ बंगाल के लोग उन्हें और भी कड़ा जवाब देंगे, क्योंकि आप चुनाव आयोग पर हमला नहीं कर रहे हैं, आप बंगाल के लोगों पर हमला कर रहे हैं. आप बंगाल के लोगों के लोकतांत्रिक फैसले पर हमला कर रहे हैं. जिस सीट पर एसआईआर ने 2,000 वोट भी नहीं हटाए थे, वहां भी ममता बनर्जी चुनाव हार गईं.”

–

ओपी/एएस