‘संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह’, विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Lucknow, 27 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Sunday को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर Political हितों के लिए संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

Lucknow में एक प्रेस वार्ता में Chief Minister ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष जिस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाए जाने को भी गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं के संबंध में इस तरह की बयानबाजी के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए. योगी ने कहा कि India की चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी है और निर्वाचन व्यवस्था को लेकर अनावश्यक भ्रम पैदा करना उचित नहीं है.

उनके मुताबिक, विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है और इसे लेकर जिस तरह की हायतौबा मचाई जा रही है, उससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास पर असर पड़ सकता है. Chief Minister ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल Political लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में जब भी किसी संवैधानिक संस्था या चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं तो उसका असर केवल किसी एक दल या चुनाव तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया नया नहीं है. चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाने से लेकर संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करने तक, विपक्ष की ओर से लगातार ऐसे सवाल उठाए जाते रहे हैं. योगी ने कहा कि जनता ने Samajwadi Party और कांग्रेस को कई मौकों पर नकारा है. इसके बावजूद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि चुनाव हारने या Political रूप से असहमत होने का अर्थ यह नहीं हो सकता कि पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए जाएं. Chief Minister ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व में बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर भी सवाल उठाए थे, जिसे उन्होंने देश की सेना के मनोबल और सम्मान से जोड़ते हुए विपक्ष के रवैये की आलोचना की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में Government और विपक्ष दोनों की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां हैं. विपक्ष को अपनी Political भूमिका निभाने के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी ध्यान रखना चाहिए.

Chief Minister ने कहा कि देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखना सभी Political दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह एसआईआर जैसे विषयों पर जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखे. योगी ने कहा कि उनकी Government और भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के पक्ष में है. उन्होंने विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों को Political दृष्टि से प्रेरित बताते हुए इसकी आलोचना की.

–

विकेटी/एएस