‘संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता’, जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

गोरखपुर, 21 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Wednesday सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया. लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. जनता दर्शन में Chief Minister ने अधिकारियों से कहा कि सबकी समस्या का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना Government का संकल्प है. Government के इस संकल्प के अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान Chief Minister ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की. मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि Government हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है.

जनता दर्शन के दौरान Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराया जाए. राजस्व व Police से जुड़े मामलों को Chief Minister ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए. जो लोग किन्हीं कारणों से Government की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए.

Chief Minister के समक्ष जनता दर्शन में कुछ लोग उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि Government उपचार के लिए भरपूर मदद करेगी. उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए Chief Minister ने निर्देश दिया कि उपचार से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए. इसके साथ ही उन्होंने इलाज में सहायता के लिए आए लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. न होने की दशा में उन्होंने हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं. Chief Minister ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट देते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया.

Wednesday सुबह परंपरागत दिनचर्या के अनुरूप Chief Minister योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे. यहां उन्होंने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, पीठ थपथपाकर उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया. Chief Minister ने मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान परिजनों के साथ आए बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया. बच्चों को अपने पास बुलाकर आत्मीय संवाद किया, चॉकलेट दी और उन्हें खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया.

– स

विकेटी/डीसीएच