
New Delhi, 26 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ‘India रत्न’ भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया और कहा कि संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित India के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी.
Prime Minister Narendra Modi ने Thursday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब व संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को मेरा नमन और वंदन. संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित India के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी.”
Prime Minister मोदी ने भारतीय संविधान के निर्माताओं के सामूहिक चिंतन को नमन करते हुए ‘संस्कृत सुभाषितम्’ को साझा किया, जिसमें लिखा है, “बहुधा बहुभिः सार्धं चिन्तिताः सुनिरूपिताः. कथञ्चिन्न विलीयन्ते विद्वद्भिश्चिन्तिता नयाः॥”
यह श्लोक प्रसिद्ध संस्कृत नीति ग्रंथ पञ्चतन्त्रम् के तृतीय तंत्र (काकोलूकीयम्) से लिया गया है. इस ‘सुभाषितम्’ में कहा गया है, “विद्वानों द्वारा अनेक लोगों के साथ मिलकर भली-भांति विचार और विवेचना कर निर्धारित की गई नीतियां किसी भी परिस्थिति में नष्ट नहीं होतीं.”
बता दें कि 2015 से Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में India में हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है. 26 नवंबर 1949 को India की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ.
साल 2009 में जब Narendra Modi Gujarat के Chief Minister थे तब उन्होंने राज्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाना शुरू किया था. वर्ष 2015 में बतौर Prime Minister उन्होंने भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे देश में इस विशेष दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक पहल की थी.
इस ऐतिहासिक दिन (26 नवंबर) को संविधान दिवस के रूप में मनाने के लिए India Government के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को संविधान स्वीकृत होने के 65 वर्ष बाद अधिसूचित किया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है.
–
डीसीएच/
Skip to content