
रांची, 26 नवंबर . संविधान गौरव दिवस के अवसर पर Thursday को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कथित उल्लंघन के मुद्दे पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया. Jharkhand भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने का ढोंग कर रही है.
आदित्य साहू ने कहा कि संविधान की मर्यादा की रक्षा करना और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प है. आदित्य साहू ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अपनी Government चुनने का अधिकार प्रदान किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के जीवनकाल में भी उनका अपमान किया और उनके निधन के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया.
साहू ने 1952 के चुनाव में बाबा साहेब को संसद पहुंचने से रोकने के प्रयासों और उनके अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में स्थान नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह इतिहास कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए साहू ने कहा कि पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी ने Supreme Court के फैसले के बाद देश में आपातकाल थोपा.
उन्होंने कहा कि उस दौर में समाचार पत्रों पर पाबंदियां लगाई गईं और पत्रकारों को जेल भेजा गया. साहू ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 90 बार निर्वाचित Governmentों को बर्खास्त किया.
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र ही संविधान की आत्मा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग कर चुनी हुई Governmentों को गिराया और 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित करने का प्रयास किया.
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई.
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब के अपमान के इतिहास को कांग्रेस कभी मिटा नहीं सकती.
वहीं, संविधान के जानकार एवं अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने उपस्थित लोगों को संविधान के पूर्ण पालन की शपथ दिलाते हुए कहा कि संवैधानिक नैतिकता का अर्थ केवल कानून का पालन करना नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना भी है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content