
New Delhi, 9 नवंबर . BJP MP मनोज तिवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली पर दिए गए बयान, Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे की ओर से 1990 में कारसेवकों पर हुई फायरिंग को लेकर की गई टिप्पणी और सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद विध्वंस तथा इमरजेंसी पर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी है. मनोज तिवारी ने कांग्रेस और Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों की सोच सनातन धर्म के प्रति विरोध वाली है. उन्होंने कहा कि इन नेताओं के बयानों और Political गतिविधियों से उनके विचार सामने आ रहे हैं और सनातन धर्म को मानने वाले लोग इसका जवाब देंगे.
मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली वाले बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि इसे अचानक दिया गया बयान नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी रणनीति है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर लगातार मंथन और योजनाएं बन रही हैं कि सनातन को किस तरह खत्म किया जाए. दीपावली सनातन धर्म का बहुत बड़ा त्योहार है. यह भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई गई थी. ऐसे में इस त्योहार के संदर्भ में ईद का जिक्र किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया. खड़गे दीपावली की शुभकामनाएं भी ईद का उल्लेख किए बिना नहीं दे सकते. यह India की संस्कृति और सनातन धर्म को मानने वालों के लिए खतरनाक संदेश है. देश के सनातनी, चाहे वे हिंदू हों, सिख हों, बौद्ध हों या जैन, ऐसे बयानों का जवाब देंगे और संबंधित नेताओं को अपने Political भविष्य के बारे में सोचना होगा.
सांसद सनातन पांडे की ओर से 1990 में कारसेवकों पर हुई फायरिंग को लेकर दिए गए बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि यह Samajwadi Party की सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के नाम पर राम मंदिर चाहने वाले कारसेवकों पर गोली चलाने को सही ठहराने की बात बेहद खतरनाक है. यदि किसी को संविधान की रक्षा हिंदुओं पर गोली चलाने में दिखाई देती है, तो इससे उसकी सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने सवाल किया कि ऐसी विचारधारा रखने वाले लोग यदि सत्ता में आते हैं, तो उनकी राजनीति किस दिशा में जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि Samajwadi Party की सोच में संविधान की रक्षा के नाम पर हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई को उचित ठहराया जा रहा है.
इस दौरान मनोज तिवारी ने मुगल शासन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुगलों ने India पर आक्रमण किया, मंदिर तोड़े, लूटपाट की और लोगों का धर्म परिवर्तन कराया. आज देश में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मांतरित समुदायों से हैं. Samajwadi Party के सांसद के बयान के बाद पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया में रहने वाले सनातनियों को एकजुट होकर अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.
सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर दिए गए बयान पर तिवारी ने इसे कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयानों और गतिविधियों से जोड़कर देखा. उन्होंने खड़गे के बयान और राहुल गांधी की ओर से हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई टिप्पणियों का उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी के बयान से भी यही संदेश मिलता है कि कांग्रेस को सनातन धर्म से परेशानी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी देश के सैनिकों की ओर से आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाती हैं, जबकि बाटला हाउस मामले में आतंकियों के मारे जाने पर उन्हें दुख होता है. उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने और बाबरी मस्जिद हटाए जाने पर दुख जताने के मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के बयान, खड़गे की टिप्पणी और राहुल गांधी की गतिविधियों में उन्हें एक ही संदेश दिखाई देता है. उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग ऐसे बयानों का जवाब देंगे.
सोनिया गांधी के इमरजेंसी पर दिए गए बयान को लेकर मनोज तिवारी ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच आज भी निरंकुशता वाली है और पार्टी लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती. कांग्रेस के नेता आज भी सड़कों से सत्ता बदलने की बात करते हैं और चुनाव में हारने पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, जबकि जीत मिलने पर इन्हीं व्यवस्थाओं को सही बताते हैं. यह मानसिकता इमरजेंसी लगाने वाली सोच से अलग नहीं है. कांग्रेस की राजनीति में यह रवैया दिखाई देता है कि यदि पार्टी सत्ता में नहीं आई तो वह व्यवस्था को चुनौती देने लगती है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह बात भी स्वीकार नहीं हो रही है कि एक गरीब परिवार का बेटा देश का Prime Minister कैसे बन सकता है.
–
Skip to content