
New Delhi, 25 नवंबर . राष्ट्रीय संविधान दिवस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘संविधान गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Thursday को अलग-अलग जगह आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह New Delhi के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में दोपहर 3.30 बजे ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. 26 नवंबर को ‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’ के अवसर पर, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता भी शहर के सभी सांसदों और आमंत्रित बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में सभा को संबोधित करेंगी.
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा Ahmedabad में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे सबसे पहले दोपहर 3.55 बजे सारंगपुर में बाबासाहेब बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद, शाम 4.30 बजे वे पालड़ी स्थित टैगोर हॉल में ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Thursday को Patna में आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में शामिल होंगे. नितिन नवीन Patna के ज्ञान भवन ऑडिटोरियम में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. वहां वे संविधान के महत्व और इसके मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की विरासत पर प्रकाश डालेंगे.
ये कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहे हैं, जब Political दल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मना रहे हैं. यह दिन 1949 में संविधान सभा की ओर से India के संविधान को अपनाए जाने की याद दिलाता है. India का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था.
उधर, बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ मार्च में शामिल होने के लिए Thursday को बेतिया पहुंचेंगे.
बता दें कि India में हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है. 26 नवंबर 1949 को India की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ. इस ऐतिहासिक दिन (26 नवंबर) को संविधान दिवस के रूप में मनाने के लिए India Government ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचित किया था.
–
डीसीएच/
Skip to content